Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन गिरे सोने के भाव, चांदी का भी जानिए ताजा रेट

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष 2026 में ब्याज दरें बढ़ाने के संकेतों और डॉलर की मजबूती के कारण मुनाफावसूली होने से सोने-चांदी पर भारी दबाव बना हुआ है।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जुलाई 15, 2026

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक बदलावों का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण जहां एक तरफ कच्चे तेल की कीमतों में उबल पड़ा है, वहीं दूसरी तरफ इसने सोने की कीमतों पर भारी दबाव बना दिया है। परिणामस्वरूप, घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने की चमक फीकी पड़ी है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद सोने के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों के भीतर दिल्ली में 24 कैरट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में ₹1,540 और 22 कैरट वाले सोने में ₹1,410 की बड़ी कटौती हो चुकी है। आज की बात करें तो दिल्ली में 24 और 22 कैरट सोने के भाव में ₹10 प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

Petrol-Diesel Rate Today: आज कितने रुपये लीटर है पेट्रोल और डीजल? 15 जुलाई की शहरवार कीमतें यहां देखें

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, औद्योगिक मांग में सुस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी के बाजार पर भी चौतरफा दबाव देखने को मिल रहा है। भू-राजनीतिक अस्थिरता और औद्योगिक क्षेत्रों (Industries) से मांग में आई कमी के चलते चांदी की कीमतें भी नीचे खिसकी हैं। लगातार तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज चांदी के भाव में गिरावट आई है और प्रति किलोग्राम चांदी ₹100 सस्ती हो गई है।

इससे पहले के रुख पर नजर डालें तो चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था। तीन दिनों की स्थिरता से पहले 11 जुलाई को चांदी ₹5,000 सस्ती हुई थी, जबकि 10 जुलाई को इसमें ₹5,000 का उछाल आया था और 9 जुलाई को यह ₹10,000 तक टूट गई थी। आज की कटौती के बाद दिल्ली समेत देश के चारों प्रमुख महानगरों (मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) में एक किलो चांदी समान रूप से ₹2,34,900 के भाव पर बिक रही है।

देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

भारत के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट शुद्धता वाले सोने के दाम इस प्रकार दर्ज किए गए हैं:

शहर 24 कैरट (₹) 22 कैरट (₹) 18 कैरट (₹)
दिल्ली 1,42,940 1,31,040 1,07,240
मुंबई 1,42,790 1,30,890 1,07,090
कोलकाता 1,42,790 1,30,890 1,07,090
चेन्नई 1,43,450 1,31,490 1,09,690
बेंगलुरू 1,42,790 1,30,890 1,07,090
हैदराबाद 1,42,790 1,30,890 1,07,090
लखनऊ 1,42,940 1,31,040 1,07,240
पटना 1,42,840 1,30,940 1,07,140
जयपुर 1,42,940 1,31,040 1,07,240
अहमदाबाद 1,42,840 1,30,940 1,07,140

क्या है बाजार में गिरावट की मुख्य वजह?

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में आ रही इस गिरावट के पीछे अमेरिकी केंद्रीय बैंक का रुख सबसे अहम है।

Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई बढ़कर 9.87 प्रतिशत पहुंची, खाद्य और अन्य जरूरी सामान हुए महंगे