Gold Price Today: सोने के भाव में लगातार दो दिन की गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

शादी के सीजन में गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए राहत की खबर। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज फिर सोना-चांदी के भाव कम हुए हैं।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 3, 2026

Gold Price Today: सोने और चांदी के निवेशकों के लिए एक बार फिर खबर है कि कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी है। डॉलर की मजबूती और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण सोने और चांदी के भाव लगातार नीचे आ रहे हैं। आज लगातार दूसरे दिन इनकी कीमतों में कमी देखी गई।

Gold Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत गिरी, चांदी भी हुई सस्ती

दिल्ली और अन्य शहरों में सोने की कीमतें

Gold Price Today
सोने के भाव में लगातार दो दिन की गिरावट

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 सस्ता हुआ, वहीं 22 कैरेट गोल्ड के भाव भी ₹10 कम हुए। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7,420 और 22 कैरेट गोल्ड ₹6,810 प्रति दस ग्राम घट चुकी है।

देश के 10 प्रमुख शहरों में सोने के भाव इस प्रकार हैं:

शहर 24 कैरेट 10 ग्राम 22 कैरेट 10 ग्राम 18 कैरेट 10 ग्राम
दिल्ली ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
मुंबई ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
कोलकाता ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
चेन्नई ₹1,52,170 ₹1,39,490 ₹1,19,990
बेंगलुरु ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
हैदराबाद ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
लखनऊ ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
पटना ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920
जयपुर ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
अहमदाबाद ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920

चांदी में भी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन कमी देखी गई। दिल्ली में एक किलो चांदी पिछले दो दिनों में ₹50,100 सस्ती हुई है। आज इसके भाव ₹2,99,900 प्रति किलोग्राम पर हैं। चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी दाम पर बिक रही है।

एक्सपर्ट का विश्लेषण

एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट की मानें तो रिकॉर्ड हाई के बाद आई गिरावट, मार्जिन बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के कारण बाजार में वोलैटिलिटी बनी हुई है। कमोडिटी एक्सपर्ट एनएस रामास्वामी के मुताबिक, सोने और चांदी में हालिया गिरावट नेचुरल शेकआउट का हिस्सा है।

Gold Price Today
सोने के भाव में लगातार दो दिन की गिरावट

रामास्वामी का कहना है कि डॉलर में मजबूती ने बिकवाली को ट्रिगर किया, लेकिन सोने का लॉन्ग-टर्म बुल ट्रेंड अब भी मजबूत है। सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी और जियो-पॉलिटिकल रिस्क सोने के लिए समर्थन बना हुआ है। साल 2025 की चौथी तिमाही में केंद्रीय बैंकों ने लगभग 230 टन सोना खरीदा था और इस साल 2026 में यह खरीद 800 टन से अधिक रहने की संभावना है।

चांदी में गिरावट के पीछे मार्जिन जरूरतों में बढ़ोतरी और लीवरेज ट्रेडर्स की मजबूरी है। फिलहाल चांदी $72-$78 के दायरे में ट्रेड कर सकती है और $80 से ऊपर मजबूत ब्रेकआउट के बिना कोई बड़ी तेजी मुश्किल है।

जानकारों के अनुसार उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने का लॉन्ग-टर्म ट्रेंड ऊपर की ओर है। मजबूत निवेशक हर गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं और अनुमान लगाया गया है कि आने वाले महीनों में सोने का दाम ₹1.32 लाख से ₹1.80 लाख प्रति दस ग्राम के दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है।

Nirmala Sitharaman Budget 2026: विकसित भारत लक्ष्य रोजगार, ग्रामीण विकास और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस