Gold Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, देखें आज का भाव

अमेरिका के फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है, जिसका फैसला 28 जनवरी को आएगा। मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, अनुकूल हालात में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 28, 2026

Gold Price Today: देश में आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की तेजी अब भी बनी हुई है। 28 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव फिसलकर 1,62,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,61,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव 5,087.48 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। हालांकि कीमतों में आज नरमी आई है, लेकिन बीते सात कारोबारी सत्रों में सोना करीब 9 प्रतिशत या 416.59 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और ब्याज दरों को लेकर बनी उम्मीदों के कारण सोने में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है। निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।

इतिहास में पहली बार सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, नए रेट जारी

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

Gold Price Today
सोने की कीमतों में नरमी

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,61,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,48,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें लगभग समान रहीं। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,61,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,48,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट 1,48,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1,62,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

आगे क्या कहते हैं बाजार के जानकार

Gold Price Today
सोने की कीमतों में नरमी

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था सोसाइटी जेनरल का अनुमान है कि साल के अंत तक सोने की कीमत 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। वहीं, मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि तेजी का यह दौर जारी रह सकता है और अनुकूल परिस्थितियों में सोना 5,700 डॉलर प्रति औंस तक भी जा सकता है।

इसके अलावा, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं भी सोने और चांदी के लिए सकारात्मक मानी जा रही हैं। यदि ब्याज दरों में कमी होती है, तो निवेशक बड़े पैमाने पर सेफ हेवन एसेट्स यानी सोने और चांदी में निवेश कर सकते हैं। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक का फैसला 28 जनवरी को सामने आने वाला है, जिस पर वैश्विक बाजारों की नजर टिकी हुई है। कुल मिलाकर, अल्पकाल में भले ही सोने की कीमतों में गिरावट दिखे, लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से इसमें मजबूती बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

Stock Market Today: सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर