Gold Price Today: सोने के दाम में फिर गिरावट, गणेश चतुर्थी पर जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

बीते सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत ₹220 और चांदी ₹5,000 सस्ती हुई है। अगस्त माह में वैश्विक मांग के चलते सोने के जेवर का निर्यात 11.81% बढ़कर $99.98 मिलियन रहा, जबकि चांदी के आभूषणों का निर्यात 39.66% घटकर $8.66 मिलियन रह गया।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 14, 2026

Gold Price Today: गणेश चतुर्थी के दिन यानी 14 सितंबर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बीते सप्ताह भी सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली थी। इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में करीब 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट गोल्ड की कीमत फिलहाल 4,363.01 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की; जानें आज का

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सोने का भाव

Gold Price Today
सोने के दाम में फिर गिरावट

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,41,840 रुपये है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत कई अन्य शहरों में भी सोने की कीमत लगभग इसी स्तर पर बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,41,840 1,54,720
मुंबई 1,41,690 1,54,570
अहमदाबाद 1,41,740 1,54,620
चेन्नई 1,41,690 1,54,570
कोलकाता 1,41,690 1,54,570
हैदराबाद 1,41,690 1,54,570
जयपुर 1,41,840 1,54,720
भोपाल 1,41,740 1,54,620
लखनऊ 1,41,840 1,54,720
चंडीगढ़ 1,41,840 1,54,720

अगस्त में बढ़ा जेम्स एंड ज्वेलरी का निर्यात

Gold Price Today
सोने के दाम में फिर गिरावट

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में भारत से जेम्स एंड ज्वेलरी का निर्यात सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत बढ़कर 2.30 अरब डॉलर यानी करीब 21,945.87 करोड़ रुपये हो गया। इसी दौरान सोने के आभूषणों का निर्यात 11.81 प्रतिशत बढ़कर 99.98 करोड़ डॉलर यानी लगभग 9,546.12 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि, चांदी के आभूषणों के निर्यात में गिरावट देखने को मिली। यह सालाना आधार पर 39.66 प्रतिशत घटकर 8.66 करोड़ डॉलर यानी करीब 827.20 करोड़ रुपये रह गया।

चांदी के भाव में भी आई गिरावट

Gold Price Today
सोने के दाम में फिर गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी सोमवार, 14 सितंबर को गिरावट दर्ज की गई। सुबह चांदी का भाव घटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 64.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate Today: सोने के दाम ने ली करवट, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें