Gold Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी आई गिरावट

चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि अहमदाबाद में यह 1,43,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 19, 2026

Gold Price Today: नए सप्ताह के पहले दिन यानी 19 जनवरी की सुबह देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 143,920 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 143,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,050 रुपये मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव 4,603.51 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी जानकारी: 8वें वेतन आयोग के दौर में DA का पैटर्न समझना जरूरी

दिल्ली में सोने का भाव

Gold Price Today
सोने की चमक पड़ी फीकी

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 131,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 143,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।

पुणे और बेंगलुरु

पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें समान हैं। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 143,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 131,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली 131,940 143,920
मुंबई 131,790 143,770
अहमदाबाद 131,840 143,820
चेन्नई 131,790 143,770
कोलकाता 131,790 143,770
हैदराबाद 131,790 143,770
जयपुर 131,940 143,920
भोपाल 131,840 143,820
लखनऊ 131,940 143,920
चंडीगढ़ 131,940 143,920

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य का असर

अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने निवेशकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की अगली बैठक 27-28 जनवरी को होने वाली है। यदि ब्याज दरों में कमी आती है तो सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश साधनों में निवेश और अधिक बढ़ सकता है।

चांदी की कीमतों में गिरावट

Gold Price Today
सोने की चमक पड़ी फीकी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 19 जनवरी की सुबह चांदी का भाव घटकर 294,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमत 35,000 रुपये मजबूत हुई है। घरेलू बाजार में साल 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमतों में 22.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 90.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

रेगुलेटरी एक्शन का असर: ₹22.2 करोड़ जुर्माना और अफसरों पर कार्रवाई, इंडिगो शेयर पर निवेशकों की नजर