Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी की कीमतों में गिरावट; चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में आज (10 जून) सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में मामूली गिरावट आई है।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 10, 2026

Gold Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले ताजा भाव जरूर जान लें। 10 जून को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण सोने की मांग बढ़ी है। वहीं औद्योगिक मांग में कमी के चलते चांदी पर दबाव बना हुआ है।

Gold-Silver Price Rise: चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, सोना भी हुआ महंगा; निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

दो दिनों में सोना हुआ 1,480 रुपये तक महंगा

सोने की कीमतों में पिछले दो दिनों से तेजी का दौर जारी है। 24 कैरेट सोने की कीमत में दो दिनों के भीतर प्रति 10 ग्राम 1,480 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,360 रुपये महंगा हो चुका है। इससे पहले 8 जून को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी, जब 24 कैरेट सोना 1,040 रुपये और 22 कैरेट सोना 950 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये बढ़कर 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी 10 रुपये बढ़कर 1,40,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,560 रुपये में बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,170 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट सोना 1,54,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,53,220 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

18 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में इसकी कीमत 1,15,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,14,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चांदी के दाम में आई नरमी

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। एक दिन तक स्थिर रहने के बाद चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। इससे पहले 8 जून को चांदी में 5,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं उससे पहले लगातार दो दिनों में इसके दाम 15,000 रुपये तक कम हुए थे।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत घटकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में चांदी अब भी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

खरीदारी से पहले जरूर जांचें ताजा रेट

सोना और चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और निवेशकों की मांग पर निर्भर करता है। ऐसे में निवेश या खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट की जानकारी लेना जरूरी है, ताकि सही समय पर बेहतर फैसला लिया जा सके।

Stock Market Bounce Back: बाजार में आई जबरदस्त रिकवरी, टाटा से इंडिगो तक निवेशकों की चांदी