Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी में आई गिरावट; देखें आज का गोल्ड रेट

जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि साल के अंत तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। फिलहाल पुणे में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,58,790 प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर, चांदी में गिरावट दर्ज की गई है और इसकी कीमत ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 11, 2026

Gold Price Today: सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार, 11 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर ₹1,58,940 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत ₹1,58,790 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव 5,052.43 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।

Budget Session में भटके Rahul-Akhilesh? Speaker के खिलाफ No Confidence Motion

प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

Gold Rate Today
सोना हुआ महंगा, चांदी में आई गिरावट

दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,58,940, 22 कैरेट – ₹1,45,710

मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,58,790, 22 कैरेट – ₹1,45,560

चेन्नई और कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,58,790, 22 कैरेट – ₹1,45,560

पुणे और बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,58,790, 22 कैरेट – ₹1,45,560

अहमदाबाद और भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,58,840, 22 कैरेट – ₹1,45,610

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: 24 कैरेट – ₹1,58,940, 22 कैरेट – ₹1,45,710

सारणी: प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 145710 158940
मुंबई 145560 158790
अहमदाबाद 145610 158840
चेन्नई 145560 158790
कोलकाता 145560 158790
हैदराबाद 145560 158790
जयपुर 145710 158940
भोपाल 145610 158840
लखनऊ 145710 158940
चंडीगढ़ 145710 158940

भविष्य का अनुमान

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का कहना है कि आने वाले वर्षों में सोने-चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। उनका अनुमान है कि 2026 तक 10 ग्राम सोने का भाव ₹2,00,000 और एक किलोग्राम चांदी का भाव ₹5,00,000 तक पहुंच सकता है। हालांकि, यदि सरकार सोने-चांदी पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है तो कीमतों में कमी संभव है।

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 11 फरवरी की सुबह चांदी का भाव ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम रहा। जनवरी में चांदी की कीमत ₹4 लाख प्रति किलोग्राम के पार चली गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 82.16 डॉलर प्रति औंस है।

13 साल बाद TESLA के VP राज जगन्नाथन ने इस्तीफा दिया, जानें क्या है इसका मतलब