Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें 10 बड़े शहरों में क्या हैं ताज़ा भाव

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव में कमी और भारत सरकार द्वारा बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती के चलते आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई और लखनऊ समेत देश के 10 प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम नीचे आए हैं

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 8, 2026

Gold Price Today: 8 अप्रैल को भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है, वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 कम हुआ है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹1110 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1010 तक सस्ता हो चुका है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।

Oracle New CFO: 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी के बीच ओरेकल ने चुनी नई CFO, हिलरी मैक्सन को मिला करोड़ों का सैलरी पैकेज

10 बड़े शहरों में सोने के भाव

Gold Price Today
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना

नीचे देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतें दी गई हैं (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,49,980 ₹1,37,490 ₹1,12,520
मुंबई ₹1,49,830 ₹1,37,340 ₹1,12,370
कोलकाता ₹1,49,830 ₹1,37,340 ₹1,12,370
चेन्नई ₹1,51,190 ₹1,38,590 ₹1,15,590
बेंगलुरु ₹1,49,830 ₹1,37,340 ₹1,12,370
हैदराबाद ₹1,49,830 ₹1,37,340 ₹1,12,370
लखनऊ ₹1,49,980 ₹1,37,490 ₹1,12,520
पटना ₹1,49,880 ₹1,37,390 ₹1,12,420
जयपुर ₹1,49,980 ₹1,37,490 ₹1,12,520
अहमदाबाद ₹1,49,880 ₹1,37,390 ₹1,12,420

चांदी की कीमतों में गिरावट

लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,49,900 में बिक रही है, जो ₹100 सस्ती है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है। हालांकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां एक किलो चांदी ₹2,54,900 में बिक रही है।

सोने-चांदी की भविष्य की चाल

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के अनुसार पश्चिमी एशिया में ईरान-अमेरिका संघर्ष और उसके बाद हुए सीजफायर का असर सोने-चांदी के बाजार पर दिख सकता है। इसके अलावा इस हफ्ते निवेशकों की नजर अमेरिका के सर्विस पीएमआई डेटा, ड्यूरेबल गुड्स, GDP, PCE इंडेक्स और CPI महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। भारत में आरबीआई की मौद्रिक नीति भी कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

सरकार ने सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चांदी के इंपोर्ट प्राइस में करीब 14% और गोल्ड में लगभग 7.6% की कमी की गई है। इससे ज्वेलरी कंपनियों की लागत घटेगी और घरेलू बाजार में कीमतों पर असर पड़ेगा।

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट से निवेशकों और ग्राहकों दोनों की नजर बाजार पर टिकी हुई है। जहां एक ओर कीमतों में कमी से ज्वेलरी कंपनियों को राहत मिलेगी, वहीं आम उपभोक्ताओं के लिए यह खरीदारी का अच्छा मौका साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक आंकड़े इनकी चाल तय करेंगे।

Rupee vs Dollar: रुपये ने दिखाया दम! डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त, क्या और मजबूत होगी भारतीय करेंसी?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।