Gold Price Today: सोना-चांदी फिर चमका, दिल्ली से मुंबई तक नई कीमतें जानकर रह जाएंगे दंग!

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव का असर वैश्विक बाजार पर दिख रहा है और इसके चलते भारत में सोने-चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 6, 2026

Gold Price Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जियो-पॉलिटिकल तनाव और वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बीच इनकी चमक और बढ़ गई है। आज यानी 6 जनवरी 2026 को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव में उछाल दर्ज किया गया है।

HDFC Bank Share Price: HDFC बैंक की जबरदस्त ग्रोथ, फिर भी क्यों गिरे शेयर? जानिए क्या है असली वजह

दिल्ली में सोने के भाव

Gold Rate Today
सोना-चांदी फिर चमका

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹10 बढ़ी है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने के भाव ₹2410 और 22 कैरेट सोने के भाव ₹2210 तक बढ़ चुके हैं। यह वृद्धि निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लगातार बढ़ते भाव से बाजार में हलचल बनी हुई है।

चांदी की कीमतों में तेजी

चांदी की बात करें तो दिल्ली में लगातार दूसरे दिन इसके भाव बढ़े हैं। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में चांदी प्रति किलोग्राम ₹7100 महंगी हुई है। इससे पहले एक दिन चांदी के भाव स्थिर रहे थे, जबकि उससे पहले ₹1000 की गिरावट दर्ज की गई थी। उससे भी पहले एक दिन में चांदी ₹4000 महंगी हुई थी। पिछले साल के आखिरी तीन दिनों और इस साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी तक चांदी ₹24,000 सस्ती हुई थी। लेकिन अब फिर से इसमें तेजी लौट आई है। आज दिल्ली में चांदी ₹2,48,100 प्रति किलोग्राम बिक रही है, जो कल की तुलना में ₹100 अधिक है।

देश के 10 बड़े शहरों में सोने के भाव

भारत के प्रमुख 10 शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमतें इस प्रकार हैं—

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,38,380 ₹1,26,860 ₹1,03,830
मुंबई ₹1,38,230 ₹1,26,710 ₹1,03,680
कोलकाता ₹1,38,230 ₹1,26,710 ₹1,03,680

Gold Price Today
सोना-चांदी फिर चमका

चेन्नई ₹1,39,210 ₹1,27,610 ₹1,06,510
बेंगलुरु ₹1,38,230 ₹1,26,710 ₹1,03,680
हैदराबाद ₹1,38,230 ₹1,26,710 ₹1,03,680
लखनऊ ₹1,38,380 ₹1,26,860 ₹1,03,830
पटना ₹1,38,280 ₹1,26,760 ₹1,03,730
जयपुर ₹1,38,380 ₹1,26,860 ₹1,03,830
अहमदाबाद ₹1,38,280 ₹1,26,760 ₹1,03,730

चांदी का भाव

दिल्ली के अलावा मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमतें ₹2,48,100 प्रति किलोग्राम हैं। वहीं, चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसके भाव ₹2,66,100 प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं।

Redmi, Realme और Poco की पहली स्मार्टफोन लॉन्चिंग इस साल, क्या होगा नया?