Gold Price Today: सोने-चांदी में बंपर तेजी, हफ्तेभर में गोल्ड ₹16,480 और सिल्वर ₹40,000 महंगा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच सोने-चांदी में निवेश बढ़ने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 25, 2026

Gold Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों ने बीते एक सप्ताह में जबरदस्त तेजी दर्ज की है। सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाने वाले इन कीमती धातुओं में आई इस उछाल ने निवेशकों और आम खरीदारों—दोनों का ध्यान खींचा है। वीकली बेसिस पर 24 कैरेट सोना ₹16,480 तक महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹15,100 की बढ़त देखने को मिली है। चांदी की बात करें तो इसमें भी एक ही हफ्ते में ₹40,000 प्रति किलोग्राम की शानदार तेजी आई है।

लुक में किलर, स्टाइल में पावर! Black Theme वाली Thar Roxx Star की कीमत आई सामने

दिल्ली में सोने का ताजा भाव

Gold Price Today
सोने-चांदी में बंपर तेजी

25 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,60,410 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,47,050 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह कीमतें बीते कुछ वर्षों के उच्चतम स्तरों में शामिल हैं, जो सोने की मजबूत मांग और वैश्विक अनिश्चितताओं को दर्शाती हैं।

अन्य बड़े शहरों में गोल्ड रेट

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,60,260 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,46,900 प्रति 10 ग्राम पर है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही भाव देखने को मिल रहे हैं। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना ₹1,60,310 और 22 कैरेट ₹1,46,950 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,60,410 और 22 कैरेट ₹1,47,050 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहा समर्थन

वैश्विक बाजार में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 4,967.41 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। इसी बीच दिग्गज निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है, जो पहले 4,900 डॉलर था। ब्रोकरेज का मानना है कि वैश्विक नीतिगत जोखिमों से बचाव के लिए निजी निवेशक 2026 में भी सोने को होल्ड करके रखेंगे।

फेड की नीति और ब्याज दरों की भूमिका

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं भी सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दे रही हैं। यदि ब्याज दरें घटती हैं, तो निवेशक शेयर बाजार से निकलकर सोने और चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स की ओर रुख कर सकते हैं। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 27–28 जनवरी को होने वाली है, जिस पर बाजार की नजरें टिकी हैं।

चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल

Gold Price Today
सोने-चांदी में बंपर तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी निवेशकों को चौंकाया है। बीते एक सप्ताह में चांदी की कीमत ₹40,000 बढ़कर ₹3,35,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 99.46 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।

Gold Price Today: सोने की कीमत बढ़ी, चांदी भी महंगी; जानें आज के ​भाव