Gold Price Today: हफ्ते के शुरुआती दिन यानी सोमवार 9 फरवरी को सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 3,980 रुपये कमजोर हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना 3,650 रुपये सस्ता हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव गिरकर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। हालांकि जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि साल के अंत तक सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की बढ़ती मांग इसके पीछे मुख्य कारण होगी। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की खरीद लगभग 800 टन तक रह सकती है।
फोनपे का बड़ा कदम: IPO से पहले नए प्लेटफॉर्म और कारोबार विस्तार पर फोकस
देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

दिल्ली: 24 कैरेट सोना – ₹1,56,740 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट – ₹1,43,690 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,56,590, 22 कैरेट – ₹1,43,540
चेन्नई और कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,56,590, 22 कैरेट – ₹1,43,540
पुणे और बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,56,590, 22 कैरेट – ₹1,43,540
अहमदाबाद और भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,56,640, 22 कैरेट – ₹1,43,590
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: 24 कैरेट – ₹1,56,740, 22 कैरेट – ₹1,43,690
सारणी: प्रमुख शहरों में सोने के भाव
शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,43,690 1,56,740
मुंबई 1,43,540 1,56,590
अहमदाबाद 1,43,590 1,56,640
चेन्नई 1,43,540 1,56,590
कोलकाता 1,43,540 1,56,590
हैदराबाद 1,43,540 1,56,590
जयपुर 1,43,690 1,56,740
भोपाल 1,43,590 1,56,640
लखनऊ 1,43,690 1,56,740
चंडीगढ़ 1,43,690 1,56,740

चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट का रुख जारी है। 9 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। एक सप्ताह में चांदी 65,000 रुपये तक सस्ती हुई है। 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये से अधिक था। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस पर है।
नए आयकर कानून के मसौदे पर विचार-विमर्श शुरू, विभाग ने मांगे सुझाव










