Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट जारी

अमेरिका-ईरान सैन्य टकराव के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और औद्योगिक मांग में सुस्ती ने सर्राफा बाजार पर भारी दबाव बनाया है।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जुलाई 14, 2026

Gold Price Today: वैश्विक मोर्चे पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Geo-political Tension) का सीधा असर अब सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण पश्चिमी एशिया में अशांति का माहौल है। इस तनाव की वजह से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें तेजी से उबल रही हैं, जिसका सीधा दबाव सोने की कीमतों पर पड़ा है। परिणामस्वरूप, घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने की चमक फीकी पड़ी है।

जून में निर्यात ने पकड़ी रफ्तार, 15.5% की बढ़ोतरी; व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ

एक दिन की स्थिरता के बाद देश की राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े महानगरों में सोने के दाम गिरे हैं। बीते दो दिनों के भीतर दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में ₹1,430 और 22 कैरेट वाले सोने में ₹1,310 प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज (14 जुलाई) की बात करें तो दिल्ली में दोनों ही श्रेणियों में प्रति 10 ग्राम सोने पर ₹10 की मामूली गिरावट देखी गई है।

वैश्विक सुस्ती से चांदी भी हुई कमजोर

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता और औद्योगिक क्षेत्रों (Industries) से मांग में आई सुस्ती के कारण चांदी पर चौतरफा दबाव बना हुआ है। लगातार दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज घरेलू बाजार में एक किलो चांदी की कीमत ₹100 तक सस्ती हो गई है।

महानगरों और प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

देश के प्रमुख शहरों में आज 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम नीचे दी गई तालिका के अनुसार हैं:

शहर 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,320
मुंबई ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,170
कोलकाता ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,170
चेन्नई ₹1,43,990 ₹1,31,990 ₹1,10,190
बेंगलुरू ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,170
हैदराबाद ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,170
लखनऊ ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,320
पटना ₹1,42,950 ₹1,31,040 ₹1,07,220
जयपुर ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,320
अहमदाबाद ₹1,42,950 ₹1,31,040 ₹1,07,220

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दो दिनों की लंबी स्थिरता के बाद आज चांदी के रेट में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले चांदी की कीमतों में काफी बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया था, जहां 11 जून को चांदी ₹5,000 सस्ती हुई थी, वहीं 10 जून को यह ₹5,000 महंगी हुई थी और 9 जुलाई को इसमें ₹10,000 की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

आज की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत ₹100 की मामूली गिरावट के साथ ₹2,34,900 पर कारोबार कर रही है। देश के अन्य प्रमुख महानगरों जैसे मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव (₹2,34,900 प्रति किलो) पर बिक रही है। हालांकि, दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में चांदी का भाव देश में सबसे अधिक बना हुआ है, जहाँ आज एक किलो चांदी की कीमत ₹2,39,900 दर्ज की गई है।

Petrol-Diesel Rate Today: आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? 14 जुलाई के ताजा रेट हुए जारी