Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। मांग में नरमी और डॉलर की मजबूती का असर गोल्ड की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। आमतौर पर सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन जब डॉलर मजबूत होता है और बाजार में खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ती है, तो सोने जैसे ब्याज नहीं देने वाले एसेट पर दबाव बढ़ जाता है। इसी वजह से राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में गोल्ड के दाम नीचे आए हैं।
दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। पिछले दो दिनों में 24 कैरट सोने के 10 ग्राम भाव में ₹120 की गिरावट आई है, जबकि 22 कैरट सोना ₹110 तक सस्ता हुआ है। आज के रेट की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरट और 22 कैरट सोने की कीमत में ₹10 की कमी दर्ज की गई है।
Microsoft Layoff: AI निवेश के बीच माइक्रोसॉफ्ट की बड़ी कार्रवाई, हजारों कर्मचारियों की गई नौकरी
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पटना में गोल्ड के ताजा रेट
देश के 10 बड़े शहरों में सोने के भाव अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में 24 कैरट 10 ग्राम सोना ₹1,46,760 पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरट का भाव ₹1,34,540 और 18 कैरट का भाव ₹1,10,110 है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरट गोल्ड का भाव ₹1,46,610 प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरट सोना ₹1,34,390 और 18 कैरट सोना ₹1,09,960 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।
चेन्नई में गोल्ड के भाव बाकी शहरों के मुकाबले थोड़े अधिक हैं। यहां 24 कैरट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,47,920 है, जबकि 22 कैरट सोना ₹1,35,590 और 18 कैरट सोना ₹1,12,990 पर बिक रहा है। लखनऊ और जयपुर में 24 कैरट सोना दिल्ली के बराबर ₹1,46,760 प्रति 10 ग्राम है। वहीं पटना और अहमदाबाद में 24 कैरट गोल्ड ₹1,46,660, 22 कैरट ₹1,34,440 और 18 कैरट ₹1,10,010 के भाव पर बिक रहा है।
चांदी भी हुई सस्ती, दो दिन में ₹5100 की गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। इंडस्ट्रीज की तरफ से मांग में सुस्ती के चलते चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। दो दिनों की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी के भाव में ₹5100 की गिरावट दर्ज की गई है।
आज दिल्ली में चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,44,900 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव इसी स्तर पर है। हालांकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां एक किलो चांदी ₹2,49,900 के भाव पर बिक रही है।
Gas Cylinder New Booking Rules: बदल गए सिलेंडर बुकिंग के नियम, लापरवाही की तो अटक जाएगी डिलीवरी










