Gold Silver Price: सितंबर के पहले दिन Gold-Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में कीमत

सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं, जबकि चांदी के दामों में तेजी दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार के दौरान एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत में करीब 200 रुपये की गिरावट आई थी

Gold Silver Price

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 1, 2026

Gold Silver Price: सितंबर के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में शुरुआती उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जबकि चांदी के भाव में अच्छी तेजी दर्ज की गई। निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों में हो रही हलचल पर भी बनी हुई है। तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई और वैश्विक बाजार को लेकर चिंता बढ़ने के कारण सोने की चाल पर भी असर पड़ रहा है।

1 September Changes: सितंबर की शुरुआत में बड़ा बदलाव, दूध से CNG और

MCX पर सोने का क्या रहा भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह 1,54,304 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1,54,251 रुपये तक नीचे गया और 1,54,741 रुपये तक ऊपर पहुंचा।

सुबह करीब 9:20 बजे सोना 188 रुपये की तेजी के साथ 1,54,648 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं 4 दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 356 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,840 रुपये पर पहुंच गया। फरवरी डिलीवरी वाला सोना 95 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,300 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

चांदी के भाव में जोरदार उछाल

चांदी में मंगलवार को सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली। 4 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,40,121 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 2,40,425 रुपये पर खुली।

कारोबार के शुरुआती दौर में चांदी 2,40,338 रुपये के निचले स्तर तक गई, जबकि इसका उच्च स्तर 2,41,800 रुपये रहा। सुबह करीब 9:28 बजे चांदी 1,530 रुपये की तेजी के साथ 2,41,651 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,699 रुपये बढ़कर 2,35,540 रुपये पर पहुंच गई।

फिजिकल मार्केट में सोना थोड़ा महंगा

फिजिकल मार्केट में भी सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई। Good Returns के अनुसार, 24 कैरेट सोना 160 रुपये की तेजी के साथ 1,56,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने का भाव 150 रुपये बढ़कर 1,43,850 रुपये और 18 कैरेट सोना 120 रुपये की बढ़त के साथ 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, फिजिकल मार्केट में चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई। चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में सोने का भाव

शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, वाराणसी, आगरा और कई अन्य शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 15,708 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 14,400 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना करीब 15,693 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट करीब 14,385 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है। अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य लागत के कारण वास्तविक खुदरा कीमत अलग हो सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए संघर्ष से तेल उत्पादक क्षेत्र से सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स करीब 0.75% बढ़कर 91.20 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड करीब 1% की तेजी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को ब्रेंट में 2.7% और WTI में करीब 3% की बढ़त दर्ज हुई थी।

कुल मिलाकर, सितंबर की शुरुआत में सोने में सीमित उतार-चढ़ाव के बीच चांदी ने मजबूत तेजी दिखाई है, जबकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा को प्रभावित करने वाला अहम कारक बनी हुई हैं।

Petrol Diesel Price: 1 सितंबर को फ्यूल रेट स्थिर, जानें आपके शहर में कित