Skip to content
LIVE TV

SIGN IN

logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • Andhra Pradesh
    • Assam
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Gujarat
    • Haryana
    • Uttarakhand
    • Himachal Pradesh
    • Hyderabad
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Karnataka
    • Kerala
    • Kolkata
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Odisha
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Tamilnadu
    • Telangana
    • Trending
    • Tripura
    • Uttar Pradesh
  • विदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • शिक्षा / कैरियर
  • धर्म
  • आज का राशिफल

Gmail Username: गूगल का ये फीचर जान झूम उठेंगे आप! नया Gmail एड्रेस चुनना हुआ बेहद आसान

Google ने Gmail यूजरनेम बदलने का नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स बिना नया अकाउंट बनाए अपना पुराने ईमेल आईडी को अपडेट कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल अमेरिका में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही भारत में भी रोलआउट होगी, जानिए इसे कैसे इस्तेमाल करें।

logo

को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp
गूगल का ये फीचर जान झूम उठेंगे आप!

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 1, 2026

Gmail Username: गूगल ने हाल ही में एक ऐसा फीचर पेश किया है जो लंबे समय से यूजर्स की मांग रहा है। अब यूजर्स अपने पुराने Gmail यूजरनेम को बदल सकते हैं। पहले अगर किसी को नया यूजरनेम चाहिए होता था तो उसे नया अकाउंट बनाना पड़ता था, लेकिन अब यह झंझट खत्म हो गया है।

IPL 2026 Free Streaming: IPL 2026 फ्री में देखना है? जानिए सस्ते रिचार्ज प्लान्स का पूरा तरीका

फिलहाल किन्हें मिला फायदा

कंपनी ने बताया है कि यह सुविधा अभी अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है। आने वाले हफ्तों में इसे अन्य देशों में भी धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। इसका मतलब है कि भारत सहित बाकी देशों के यूजर्स को भी जल्द ही यह फीचर मिल सकता है।

डिजिटल पहचान को नया रूप

डिजिटल पहचान को नया रूप
डिजिटल पहचान को नया रूप

गूगल का कहना है कि यह फीचर यूजर्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर लाया गया है। अब कोई भी अपना Gmail यूजरनेम बदलकर उसे अपनी नई पहचान के अनुसार अपडेट कर सकता है। नया यूजरनेम बनने के बाद वही आपका मुख्य लॉगिन आईडी होगा, जिसका इस्तेमाल आप Gmail, Google Drive, Photos और अन्य सेवाओं में कर पाएंगे।

इंडक्शन या इन्फ्रारेड कुकटॉप कौन सा है आपके किचन के लिए बेहतर और क्यों इंडक्शन में पकता है खाना जल्दी

यूजरनेम बदलने की प्रक्रिया

अगर आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है तो आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना Gmail यूजरनेम बदल सकते हैं:

  • सबसे पहले Google Account की सेटिंग्स में जाएं।
  • वहां Personal Info सेक्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद Email विकल्प चुनें।
  • फिर Google Account email पर क्लिक करें और Change Google Account email का चयन करें।
  • अब नया यूजरनेम डालें और दिए गए निर्देश पूरे करें। यदि यह विकल्प आपके अकाउंट में नहीं दिखता है तो इसका मतलब है कि यह फीचर अभी आपके लिए उपलब्ध नहीं हुआ है।

बदलाव के बाद क्या होगा

बदलाव के बाद क्या होगा
बदलाव के बाद क्या होगा
  • आपका पुराना Gmail एड्रेस डिलीट नहीं होगा, बल्कि वह आपके अकाउंट से जुड़ा एक वैकल्पिक ईमेल बन जाएगा।
  • आपको पुराने और नए दोनों ईमेल पर मैसेज मिलते रहेंगे।
  • आपके डेटा जैसे ईमेल, फोटो और फाइल्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • जरूरत पड़ने पर आप पुराने ईमेल पर वापस भी स्विच कर सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि नया Gmail एड्रेस बनाने के बाद अगले 12 महीनों तक आप फिर से कोई नया यूजरनेम नहीं बना पाएंगे।

7000mAh बैटरी और अनोखे कैमरा डिजाइन के साथ आ रहा है रियलमी का नया स्मार्टफोन

क्यों खास है यह अपडेट

बताते चलें कि, यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जिनका पुराना यूजरनेम अब उनकी प्रोफेशनल या पर्सनल पहचान से मेल नहीं खाता। अब बिना नया अकाउंट बनाए आप अपनी डिजिटल पहचान को अपडेट कर सकते हैं और वही अकाउंट इस्तेमाल करते हुए नया यूजरनेम अपना सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

  • iPhone में आने वाला है तगड़ा फीचर

    iPhone 3 WhatsApp Accounts: iPhone में आने वाला है तगड़ा फीचर, एक ही ऐप में चला सकेंगे 3 WhatsApp अकाउंट्स!

  • Fitness Tips

    Fitness Tips: वीकेंड पर पूरे दिन बिस्तर में पड़े रहते हैं? शरीर पर पड़ सकता है असर

  • कर्नाटक में तुलु को मिला आधिकारिक दर्जा

    Karnataka News: कर्नाटक में तुलु को मिला आधिकारिक दर्जा, 70 साल पुरानी मांग पर हुआ फैसला

  • UP News

    UP News: पूजा पाल के बैंक खाते से 1.55 लाख गायब, PhonePe-UPI से निकली रकम

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • iPhone 3 WhatsApp Accounts: iPhone में आने वाला है तगड़ा फीचर, एक ही ऐप में चला सकेंगे 3 WhatsApp अकाउंट्स!

    iPhone में आने वाला है तगड़ा फीचर
  • Fitness Tips: वीकेंड पर पूरे दिन बिस्तर में पड़े रहते हैं? शरीर पर पड़ सकता है असर

    Fitness Tips
  • Karnataka News: कर्नाटक में तुलु को मिला आधिकारिक दर्जा, 70 साल पुरानी मांग पर हुआ फैसला

    कर्नाटक में तुलु को मिला आधिकारिक दर्जा

logo

Subscribe on Youtube​

Download APP

About us

Advertise With Us

Privacy Policy

Cookies Policy

Corrections Policy

Ethics Policy

Terms and Conditions

Contact Us

© 2026 Prime TV India . All Rights Reserved.