Ghuskhor Pandit: OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर मचा विवाद अब शांत होने की राह पर है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अनुरोध और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद इस फिल्म के शीर्षक को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर अपमानजनक या विवादास्पद टिप्पणी करने से रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Border 2 Box Office Day 15: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बनी 2026 की ब्लॉकबस्टर, रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
टीज़र ने बढ़ाया विवाद
फिल्म का टीज़र जब सार्वजनिक हुआ, तो इसे ब्राह्मण समाज के लिए अपमानजनक माना गया। ब्राह्मण संगठनों ने इस टाइटल को सामाजिक मान-सम्मान के खिलाफ बताया। राजनीतिक दलों ने भी इस पर विरोध जताया। विवाद बढ़ता देख उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि इस तरह के शीर्षक समाज में सौहार्द और एकता के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
ब्रजेश पाठक की पहल
ब्रजेश पाठक ने इस मामले को गंभीर बताया और कहा कि OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म का टीज़र आने के बाद ब्राह्मण समाज आहत हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि फिल्म के शीर्षक को हटाया जाए और भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर अपमानजनक सामग्री न दिखाई जाए।
Border 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर तहलका, नई फिल्में ‘बॉर्डर 2’ के सामने फेल, देखें आंकड़े
केंद्र सरकार की कार्रवाई

ब्रजेश पाठक की मांग के बाद भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्देश जारी किए। फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल हटाने के साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया कि किसी भी वर्ग या समुदाय को अपमानित करने वाली सामग्री को फिल्मों, वेब सीरीज या डिजिटल माध्यमों में प्रसारित करने से रोका जाएगा।
सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की सामग्री समाज में तनाव और वैमनस्य पैदा कर सकती है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम समाज में समानता और शांति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
11:11 के खास मुहूर्त में येशा रूघानी की सगाई, डायरेक्टर मंगेतर का पहली बार सामने आया चेहरा
ब्रजेश पाठक ने जताया आभार
ब्रजेश पाठक ने केंद्र सरकार की त्वरित कार्रवाई और उनकी मांग को मान्यता देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम समाज में आपसी समझ और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है।










