Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में 500 झुग्गियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका

गाजियाबाद के कनवानी गांव में लगी भीषण आग ने 500 से ज्यादा झुग्गियों को राख में बदल दिया, लेकिन सवाल यह है कि आखिर इतनी तेजी से आग कैसे फैली, क्या सिलेंडर धमाके इसकी वजह बने, और क्या प्रशासन समय रहते इसे रोक सकता था या लापरवाही भारी पड़ी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 16, 2026

Ghaziabad Fire: यूपी के गाजियाबाद जिले से एक दर्दनाक और भयावब अग्निकांड सामने आया है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में  वृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई, जबकि 6 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

Lucknow Fire News: Vikas Nagar में आग के भीषण तांडव में 200 झोपड़ियां राख, CM ने दिए जांच के आदेश

आग ने लिया विकराल रूप

जानकारी के अनुसाप, आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका आग की लपटों में घिर गया। ऊंची-ऊंची उठती आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रहीं थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ी तबाही

आपको बता दें कि, आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे गए रसोई गैस सिलेंडर एक-एक करके फटने लगे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। लगातार हो रहे धमाकों की आवाज ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इससे राहत और बचाव कार्य में भी बाधाएं उत्पन्न हुईं और दमकल कर्मियों को अतिरिक्त सावधानी के साथ काम करना पड़ा।

दमकल विभाग की बड़ी कार्रवाई

दमकल विभाग की बड़ी कार्रवाई
दमकल विभाग की बड़ी कार्रवाई

बताते चलें कि, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों फायर ब्रिगेड गाड़ियां लगाई गई। करीब एक दर्जन से ज्यादा वाटर टेंडर लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने में कई घंटे लग सकते हैं क्योंकि आग बहुत बड़े क्षेत्र में फैल चुकी थी।

Lucknow Fire: विकास नगर में आग के तांडव 200 से ज्यादा झुग्गियां राख, CM योगी ने लिया संज्ञान

संभावित कारण और शुरुआती जांच

शुरुआती जांच के मुताबिक, आग की लपटें एक कबाड़ गोदाम से होने की आशंका जताई जा रही हैं, जिसके बाद यह तेजी से आसपात की झुग्गियों में फैल गई। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच अभी जारी है। पुलिस ने इस पूरे मामले की अच्छे से जांच शुरू कर दी है, जिससे की वास्तवित वजह का पता लगाया जा सके।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

जानकारी के अनुसार, गंभीरता  को देखते हुए जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इनमें डीएम, डीसीपी, सिटी, एसीपी, सीएफओ और सीएमओ शामिल हैं। सभी अधिकारी राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की।

Lucknow Fire: विकास नगर की 200 झुग्गियां जलकर खाक, 10 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार

सैकड़ों परिवार बेघर, भारी नुकसान

इस भीषण अग्निकांड ने सैकड़ों परिवारों का सब कुछ छीन लिया है। झुग्गियों में रहने वाले लोगों के पास न तो खाने-पीने का सामान बचा है और न ही रहने का ठिकाना। पूरा क्षेत्र मलबे और राख में तब्दील हो गया है।