रांची में जीईएल चर्च चुनाव: मार्शल केरकेट्टा लगातार दूसरी बार मॉडरेटर निर्वाचित

रांची झारखंड और असम के प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थानों में से एक, गोस्सनर इवेंजिलिकल चर्च छोटानागपुर एंड असम (जीइएल चर्च) को अपना नया नेतृत्व मिल गया है. मंगलवार को रांची के गोस्सनर कंपाउंड स्थित एचआरडीसी (HRDC) सभागार में आयोजित सेंट्रल काउंसिल की बेहद महत्वपूर्ण बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. इस चुनाव में बिशप मार्शल केरकेट्टा ने एक बार फिर बाजी मारी और उन्हें लगातार दूसरी बार जीइएल चर्च के ‘मॉडरेटर’ के पद पर चुन लिया गया. खबर लिखे जाने तक डिप्टी मॉडरेटर के पद के लिए वोटों की गिनती और चुनावी प्रक्रिया जारी थी, जिसे लेकर चर्च के सदस्यों

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची

झारखंड और असम के प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थानों में से एक, गोस्सनर इवेंजिलिकल चर्च छोटानागपुर एंड असम (जीइएल चर्च) को अपना नया नेतृत्व मिल गया है. मंगलवार को रांची के गोस्सनर कंपाउंड स्थित एचआरडीसी (HRDC) सभागार में आयोजित सेंट्रल काउंसिल की बेहद महत्वपूर्ण बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. इस चुनाव में बिशप मार्शल केरकेट्टा ने एक बार फिर बाजी मारी और उन्हें लगातार दूसरी बार जीइएल चर्च के ‘मॉडरेटर’ के पद पर चुन लिया गया. खबर लिखे जाने तक डिप्टी मॉडरेटर के पद के लिए वोटों की गिनती और चुनावी प्रक्रिया जारी थी, जिसे लेकर चर्च के सदस्यों के बीच भारी उत्सुकता देखी गई.

छह दिग्गज उम्मीदवारों के बीच था कड़ा मुकाबला
जीइएल चर्च के इस लोकतांत्रिक चुनाव में चर्च के छह अनुभवी बिशप उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे. इनमें निवर्तमान मॉडरेटर बिशप मार्शल केरकेट्टा के अलावा, पूर्व डिप्टी मॉडरेटर बिशप मुरेल बिलुंग, बिशप सीमांत तिर्की, बिशप मोहन लाल सिंह मंजर, बिशप दीपक केरकेट्टा और बिशप पावेल लुगुन शामिल थे. चुनावी मैदान में इन कद्दावर नामों की मौजूदगी ने मुकाबले को काफी दिलचस्प बना दिया था. मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेंट्रल काउंसिल के कुल 44 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

महासचिव ने की परिणामों की घोषणा
वोटों की गिनती पूरी होने के बाद जीइएल चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना ने आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा की. बिशप मार्शल केरकेट्टा के नाम की घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. चर्च के पदाधिकारियों और परिषद के सदस्यों ने इसे चर्च की स्थिरता और विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया. चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित मॉडरेटर को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई देने वालों का तांता लग गया.

बुधवार को क्राइस्ट चर्च में होगा भव्य पद ग्रहण समारोह
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरें बुधवार को होने वाले औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं. नवनिर्वाचित मॉडरेटर और डिप्टी मॉडरेटर का पद ग्रहण समारोह बुधवार, 29 अप्रैल को सुबह सात बजे मेन रोड स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में आयोजित किया जाएगा. इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विशेष प्रार्थना सभा होगी, जिसमें चर्च के विभिन्न अंचलों से आए पादरी, प्रचारक और मसीही समुदाय के लोग शामिल होंगे.

Leave a Comment

2