Gautam Gambhir Visits Kalighat Temple in Kolkata: करो या मरो मुकाबले से पहले गौतम गंभीर पहुंचे कालीघाट मंदिर, टीम इंडिया की जीत की कामना

टी20 विश्व कप 2026 के निर्णायक मोड़ पर, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने आध्यात्मिक शक्ति का सहारा लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले 'करो या मरो' के मुकाबले से पहले गंभीर कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचे।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Gautam Gambhir Visits Kalighat Temple in Kolkata: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर रविवार, 1 मार्च को होने वाला भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला किसी ‘क्वार्टर फाइनल’ से कम नहीं है। इस बेहद महत्वपूर्ण मैच से एक दिन पहले, शनिवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुँचे। गंभीर ने वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले निर्णायक मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

बड़ी जीत की तलाश में पाकिस्तान, आखिरी मैच में सम्मान बचाने उतरेगा श्रीलंका

सेमीफाइनल का समीकरण

Gautam Gambhir Visits Kalighat Temple in Kolkata
गौतम गंभीर पहुंचे कालीघाट मंदिर

सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद, भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला ‘नॉकआउट’ जैसा हो गया है। जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार हैं। रविवार को जीतने वाली टीम सीधे अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर लेगी। कैरेबियाई टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रहकर सुपर-8 में पहुँची थी। उनकी बल्लेबाजी बेहद विस्फोटक है, लेकिन गेंदबाजी उनके लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हेड कोच गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव विपक्षी टीम की इसी कमजोरी का फायदा उठाने की रणनीति बना रहे हैं।

2016 की हार का बदला लेने का सुनहरा मौका

यह मैच भारतीय टीम के लिए केवल सेमीफाइनल में पहुँचने का जरिया नहीं, बल्कि इतिहास को सुधारने का मौका भी है। साल 2016 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर करोड़ों फैंस का दिल तोड़ा था। ईडन गार्डन्स की स्पिन के अनुकूल पिच पर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज वेस्टइंडीज के पावर-हिटर्स को रोकने की कोशिश करेंगे।

दोनों टीमों का मजबूत स्क्वॉड

रविवार को होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को मैदान में उतारा है।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।

गौतम गंभीर की कालीघाट यात्रा यह दर्शाती है कि टीम इंडिया इस मैच को कितनी गंभीरता से ले रही है। कोलकाता के घरेलू मैदान पर भारतीय टीम को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलना तय है। अब देखना यह होगा कि क्या टीम इंडिया ईडन गार्डन्स में जीत का परचम लहराकर सेमीफाइनल की टिकट कटा पाती है या नहीं।

न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को मिला सेमीफाइनल में प्रवेश का मौका, जानें गणित