GATE 2026: IIT गुवाहाटी ने जारी की GATE रिस्पॉन्स शीट, जानें कैसे और कब तक दर्ज करें चुनौती

IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। 25 फरवरी से आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर लॉग इन कर अपने उत्तर की जांच कर सकते हैं और जरूरी सुधार के लिए चुनौती प्रस्तुत कर सकते हैं।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 26, 2026

GATE 2026: इंजीनियरिंग की प्रमुख परीक्षा Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2026 के लिए IIT गुवाहाटी ने प्रोविजनल आंसर की घोषित कर दी है। ऐसे में लाखों उम्मीदवार अब अपने प्रश्नों के उत्तर आंसर की से मिलाकर ये अनुमान लगा सकते हैं कि उनका पेपर कैसा गया। सभी विषयों के लिए आंसर की 22 फरवरी 2026 को ही घोषित की गई है। उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें GOAPS पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

CTET Re-Exam: CTET री-एग्जाम की तारीख घोषित, जानें कौन दे सकेगा परीक्षा

रिस्पॉन्स शीट से मिलेगा सही अंदाजा

आपको बता दें कि, प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई गई है। रिस्पॉन्स शीट में उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए सभी उत्तर मौजूद होते हैं। उम्मीदवार इन उत्तरों की तुलना आंसर की से करके यह जान सकते हैं कि उनक कितने उत्तर सही हैं और किस उत्तर में गलती हुई है। यह प्रक्रिया उन्हें रिजल्ट आने से पहले ही संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेगी।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

बताते चलें कि, IIT गुवाहाटी ने इस बात की पुष्टि की है कि 25 फरवरी 2026 से उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अगर किसी सवाल या उसके उत्तप में कोई गलती दिखती है, तो उम्मीदवार तय समय में अपनी दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की यह विंडो 28 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी।

आयोग ने यह भी कहा कि उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों की विस्तृत जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी सवाल या उत्तर में गलती पाई जाती है, तो उसे सुधारा जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिस पर आधारित होकर GATE 2026 का अंतिम परिणाम तैयार होगा।

NCERT Controversy 2026: अब 8वीं की किताबों में नहीं पढ़ेंगे न्यायपालिका का भ्रष्टाचार, हटाया जाएगा बड़ा हिस्सा

फाइनल आंसर की की तारीख

फिलहाल फाइनल आंसर की जारी करने की कोई नई तारीख घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी आपत्तियां समय पर दर्ज कर दें।

GATE 2026 आंसर की कैसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Provisional Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद GOAPS पोर्टल खुल जाएगा।
  4. अपना एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. लॉग इन करने के बाद अपना विषय चुनें।
  6. स्क्रीन पर आंसर की PDF में खुल जाएगी।
  7. अब अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें।

UPPSC PCS Main Exam: UPPSC ने घोषित की पीसीएस मेंस की तारीखें, देखें पूरा शेड्यूल

आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें

  • सबसे पहले GOAPS पोर्टल पर जाएं।
  • एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • “Answer Key Challenge” विकल्प पर क्लिक करें।
  • जिस सवाल पर आपत्ति है, उसका नंबर चुनें।
  • सही उत्तर का विकल्प चुनें।
  • अपने पक्ष में जरूरी दस्तावेज या सबूत अपलोड करें।
  • तय शुल्क का भुगतान करें।
  • आपत्ति सबमिट करें और उसकी कॉपी सेव कर लें।