Health Tips: गैस से हैं परेशान? मिनटों में राहत देगा ‘हींग सोडा’, नोट करें रामबाण रेसिपी!

गैस की समस्या से परेशान हैं? घरेलू नुस्खा हींग और सोडा मिनटों में राहत देता है। यह आसान और प्राकृतिक उपाय पेट की गैस और अपच को तुरंत कम करता है। जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इस्तेमाल के फायदे।

गैस से हैं परेशान? मिनटों में राहत देगा 'हींग सोडा'

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 7, 2026

Health Tips: कई बार खाने में ऐसी चीजें शामिल होती हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। जब भोजन लंबे समय तक पेट में पच नहीं पाता तो गैस बनने लगती है। इससे पेट फूल जाता है, दर्द होता है और कभी-कभी सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। ऐसे में दवा लेने से बेहतर है कि घरेलू उपाय अपनाए जाएं।

World Health Day 2026: आज है विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानें थीम और स्वस्थ रहने के टिप्स

हींग-सोडा पानी का उपयोग

हींग-सोडा पानी का उपयोग
हींग-सोडा पानी का उपयोग

गैस और पेट फूलने की परेशानी में हींग-सोडा पानी बेहद असरदार माना जाता है। इसके लिए आधा गिलास हल्का गर्म पानी लें और उसमें आधा चम्मच खाने वाला सोडा, चुटकी भर हींग और थोड़ी पिसी अजवाइन डालें। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को तुरंत पीने से कुछ ही मिनटों में राहत महसूस होती है।

हींग के फायदे

आपको बता दें कि, हींग में एंटीफ्लैटुलेंट और रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। यह पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है और पेट में फंसी गैस को बाहर निकालता है। गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या कम होती है। नियमित रूप से खाने में हींग का इस्तेमाल करने से गैस, सूजन और पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

गर्मियों में खो गया है चेहरे का ग्लो, नारियल के इन देसी फेस पैक्स से पाएं पार्लर जैसा निखार

सोडा के फायदे

मीठा सोडा या बेकिंग सोडा भी गैस से राहत दिलाने में कारगर है। एक चम्मच सोडा पानी में घोलकर पीने से पेट साफ हो जाता है और गैस की समस्या कम हो जाती है। जिन लोगों को पेट में गुड़गुड़ाहट या भारीपन महसूस होता है, उन्हें सोडा पीने से तुरंत आराम मिलता है।