UP Expressway: यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे लॉन्च को तैयार, अब सफर होगा तेज और सुरक्षित

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे लॉन्च के लिए तैयार है, लेकिन क्या यह सिर्फ एक सड़क है या राज्य के विकास की नई क्रांति, जानिए कैसे यह हाईटेक एक्सप्रेसवे यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाकर लोगों के सफर के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 18, 2026

UP Expressway: यूपी मे गंगा एक्सप्रेसवे अब पूरी तरह से तैयार है और इसका ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे पूर्वी और पश्चिमी यूपी को आपस में जोड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई के सलेमपुर में इसका उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है, जिससे यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा।

UP New Minimum Wage: नोएडा से गाजीपुर तक श्रमिकों की मौज, अब हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये

सफर में आराम और सुरक्षा की खास व्यवस्था

आपको बता दें कि, गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक इंतजाम किए गए हैं। रास्ते में विश्राम स्थल, चिकित्सा सेवाएं, ट्रॉमा सेंटर और भोजनालय उपलब्ध होंगे। साथ ही सड़क किनारे रंबल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, जो वाहन के गुजरने पर कंपन पैदा करती हैं। इससे चालक सतर्क रहते हैं और लंबी दूरी के दौरान उनींदापन या थकान कम होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा घटता है।

हाईटेक निगरानी और टोल सिस्टम

हाईटेक निगरानी और टोल सिस्टम
हाईटेक निगरानी और टोल सिस्टम

इस एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूरी सड़क निगरानी में रहेगी, जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। मेरठ से प्रयागराज तक कुल 15 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। खास बात यह है कि यहां फास्ट टैग आधारित प्रणाली के कारण वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा। साइनबोर्ड और स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम भी पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं।

विमानों की लैंडिंग की भी सुविधा

इस एक्सप्रेसवे की एक बड़ी खासियत यह है कि यहां केवल वाहन ही नहीं, बल्कि आपात स्थिति में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग भी संभव होगी। चार स्थानों पर विशेष हवाई पट्टियां बनाई गई हैं, जिनमें शाहजहांपुर के जलालाबाद में 3.5 किलोमीटर लंबी पट्टी प्रमुख है। यह सुविधा आपदा या सैन्य जरूरतों के समय बेहद उपयोगी साबित होगी।

UP News: महिला आरक्षण बिल पर बवाल, अपर्णा यादव ने फूंका सपा-कांग्रेस का झंडा

स्पीड और ट्रैफिक नियम

स्पीड और ट्रैफिक नियम
स्पीड और ट्रैफिक नियम

गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इससे तेज और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। उद्घाटन से पहले इंटरचेंज के कुछ रास्तों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है, जिन्हें उद्घाटन से एक दिन पहले खोल दिया जाएगा। फिलहाल आम लोगों को एक्सप्रेसवे पर प्रवेश की अनुमति नहीं है।

हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित

इस एक्सप्रेसवे को केवल एक सड़क नहीं, बल्कि एक आधुनिक ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है। सड़क के किनारे हरियाली, पर्याप्त लाइटिंग और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए हर आवश्यक व्यवस्था की गई है, जिससे सफर न केवल तेज बल्कि सुखद भी हो।

UP News: योगी सरकार का श्रमिकों को तोहफा, बढ़ी न्यूनतम मजदूरी, नोटिफिकेशन जारी