Ganeshotsav 2026: गणपति उत्सव में DJ की छूट पर विवाद, AIMIM के विरोध पर मंत्री का बड़ा बयान

गणपति उत्सव के दौरान देर रात तक डीजे बजाने की अनुमति का एआईएमआईएम (AIMIM) द्वारा विरोध किए जाने पर शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री संजय शिरसाट ने तीखा पलटवार किया है।

Ganeshotsav 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 3, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Ganeshotsav 2026: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव को लेकर डीजे और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति पर सियासी विवाद शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने गणपति उत्सव के दौरान रात 12 बजे तक DJ और लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी है। इस फैसले का असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने विरोध किया है। अब AIMIM के विरोध पर एकनाथ शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

संजय शिरसाट ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान सरकार कुछ निर्धारित दिनों के लिए DJ और लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति देती है। उन्होंने सवाल उठाया कि AIMIM को इस छूट से आपत्ति क्यों है। मंत्री के मुताबिक, मोहर्रम और अन्य धार्मिक त्योहारों के दौरान भी नियमों के तहत ऐसी छूट दी जाती रही है।

PM Kusum Yojana: डीजल और बिजली बिल की टेंशन खत्म! किसानों को सोलर पंप पर मिलेगी भारी

‘इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए’

AIMIM पर निशाना साधते हुए संजय शिरसाट ने आरोप लगाया कि पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान इस तरह का विरोध माहौल को बिगाड़ सकता है।

शिरसाट ने सवाल उठाते हुए कहा, “इस तरह के बयान देकर और विरोध करके क्या ये लोग गणपति उत्सव के दौरान दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं?” उन्होंने कहा कि धार्मिक त्योहारों को लेकर इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी पक्षों को जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए।

राहुल गांधी के नासिक दौरे पर भी साधा निशाना

संजय शिरसाट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे को लेकर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी इन दिनों ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत अलग-अलग राज्यों का दौरा कर छात्रों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे, नासिक और अन्य इलाकों का दौरा किया।

नासिक में राहुल गांधी ने आदिवासी छात्रों से मुलाकात की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरसाट ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों से यह कह रहे हैं कि सरकार उनके लिए पर्याप्त काम नहीं कर रही है। मंत्री ने पूर्व की सरकारों पर सवाल उठाते हुए नागपुर में आदिवासी छात्रों पर हुई पुलिस फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार आदिवासियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के हित में कई कदम उठा रही है।

SIR ड्राफ्ट लिस्ट पर भी कांग्रेस को जवाब

महाराष्ट्र में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब दो करोड़ नाम हटाए जाने के आरोप पर भी संजय शिरसाट ने प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए हैं।

शिरसाट ने कहा कि वोटर लिस्ट से फर्जी और बोगस नामों को हटाकर सूची को दुरुस्त किया जा रहा है। उनके मुताबिक, प्रक्रिया पूरी होने के बाद सही मतदाताओं की सूची तैयार होगी। उन्होंने राहुल गांधी से इसका विरोध करने के बजाय मतदाता सूची को सुधारने की प्रक्रिया का समर्थन करने की अपील की। इस तरह गणेशोत्सव में DJ की अनुमति से लेकर राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे और SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तक, संजय शिरसाट के बयानों ने राज्य की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज कर दी है।