Gadchiroli Food Poisoning: गड़चिरोली जिले के भामरागड़ तहसील के लाहेरी गांव स्थित सरकारी माध्यमिक एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में बुधवार को भोजन के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। इस घटना ने शिक्षा विभाग और प्रशासन को सकते में डाल दिया। आइए जानते हैं कि पूरी मामला क्या है और कैसे हुआ?
Maharashtra politics: अजित दादा के बाद कौन? क्या सुनेत्रा पवार संभालेंगी महाराष्ट्र की दूसरी सबसे बड़ी कुर्सी?
घटना का खुलासा
सुबह के सत्र में भोजन करने के बाद करीब 10:30 बजे प्रार्थना के दौरान एक छात्र को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य छात्रों की हालत बिगड़ती गई और संख्या बढ़कर 104 तक पहुंच गई।
अस्पतालों में भर्ती और इलाज
बीमार छात्रों को लाहेरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भामरागड़ के ग्रामीण अस्पताल और अहेरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- लाहेरी अस्पताल में भर्ती सभी छात्रों को दूसरे दिन छुट्टी दे दी गई।
- भामरागड़ अस्पताल में भर्ती 51 छात्रों में से 45 को छुट्टी दी गई, जबकि 6 छात्रों को निगरानी में रखा गया।
- अहेरी अस्पताल में भर्ती दो छात्रों में से एक को नागपुर एम्स रेफर किया गया।
Ajit Pawar Plane Crash: अलविदा अजित दादा! Maharashtra में एक युग का अंत, समर्थकों में भारी शोक
छात्रों की हालत और जांच
कक्षा 8वीं के छात्र कमलेश पुंगाटी की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए उसे नागपुर एम्स भेजा गया। वहीं अन्य छात्रों की स्थिति में सुधार देखा गया है। अन्न व औषध प्रशासन विभाग ने आश्रमशाला से भोजन के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही विषबाधा का कारण स्पष्ट होगा।
प्रशासनिक कार्रवाई
इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया। लाहेरी आश्रमशाला के प्रधानाचार्य, अधीक्षक और अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।









