Gabru Teaser: गबरू में सनी देओल का लेयर्ड रोल, जल्द देखने को मिलेगा टीजर!

Gabru Teaser: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गबरू का टीज़र जल्द ही रिलीज़ होगा। फिल्म में उनका लेयर्ड रोल और इमोशनल-एक्शन मिश्रण दिखेगा। फैंस बेसब्री से टीज़र का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने अब तक रिलीज़ डेट फाइनल नहीं की है और जल्द घोषणा करेंगे।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Gabru Teaser: सनी देओल की हालिया फिल्म Border 2 23 जनवरी को थियेटर्स में रिलीज हुई, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस वॉर ड्रामा ने अपने पांचवें हफ्ते में 2.25 करोड़ रुपये कमाए साथ ही अब तक की नेट कमाई 326.92 रुपए तक पहुंच गई है। ये 2026 की पहली क्लीन हिट और सनी देओल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इस ब्लॉकबस्टर सफलता ने अभिनेता का ट्रैक रिकॉर्ड और मजबूत कर दिया है।

Varanasi Movie: “यह एक एडवेंचर होने वाला है…”प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर जताया उत्साह

‘गबरू’ के टीज़र का इंतजार खत्म

आपको बता दें कि, सनी देओल की अपकमिंग फिल्म Gabru का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक्स पर प्रोड्यूसर विशाल राणा ओर डायरेक्टर शशांक उदयपुर के साथ एक बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीर साझा की और लिखा, “गबरू टीज़र जल्द आ रहा है,” साथ में एक हग इमोजी भी लगाई। इस पोस्ट ने फैंस में उत्साह और एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

गबरू की रिलीज़ डेट में बदलाव

गबरू की रिलीज़ डेट में बदलाव
गबरू की रिलीज़ डेट में बदलाव

बताते चलें कि, पहले उम्मीद थी कि ‘गबरू’ 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, लेकिन मेकर्स ने अभी इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह फैसला रमज़ान के पवित्र महीने से जुड़ा हो सकता है, जो मार्च के मध्य से शुरू होगा। इसके अलावा, 19 मार्च को दो बड़ी फिल्मों – ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘टॉक्सिक’ – के रिलीज़ होने से भी क्लैश से बचने के लिए तारीख बदलने की संभावना है। मेकर्स जल्द ही नई रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

Rashmika Vijay Wedding: National Crush की शादी में परंपरा की जीत! रश्मिका ने काले टीके के साथ पूरा किया अपना ब्राइडल लुक

गबरू में सनी देओल का इमोशनल रोल

‘गबरू’ को एक एक्शन-ड्रामा फिल्म बताया गया है जिसमें गहरी इमोशनल कहानी भी शामिल है। फिल्म में सनी देओल के किरदार का एक मजबूत और लेयर्ड रोल दिखाया जाएगा, जो एक चाइल्ड आर्टिस्ट के सफर से जुड़ा है। दोनों पात्र अपनी चुनौतियों और मुश्किलों से जूझते हैं, और उनका इमोशनल रिश्ता फिल्म की केंद्रीय थीम है। यह कहानी हिम्मत, इंसानी जुड़ाव और परिवार के रिश्तों की गहराई को पेश करती है।

बॉर्डर 2 से मिली प्रेरणा और फैंस की उम्मीदें

‘बॉर्डर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, सनी देओल की नई फिल्म ‘गबरू’ के लिए फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। उनके बड़े पर्दे पर नए और अलग रोल में देखने की उत्सुकता साफ़ नजर आ रही है। एक्शन के साथ इमोशनल कहानी की मौजूदगी ने फिल्म को दर्शकों के लिए और अधिक आकर्षक बना दिया है।

‘The Kerala Story 2’ पर ब्रेक: केरल हाईकोर्ट बोला- सेंसर बोर्ड ने बिना जांच दी मंजूरी

मेकर्स और फैंस की रणनीति

फिल्म की रिलीज़ डेट और टीज़र के समय को लेकर मेकर्स ने सावधानी बरती है। सही समय पर रिलीज़ होने से फिल्म को अधिकतम दर्शक और बॉक्स ऑफिस लाभ मिलेगा। फैंस को अब आधिकारिक टीज़र और रिलीज़ डेट का इंतजार है, जिससे सनी देओल की अगली बड़ी हिट की राह और साफ़ हो जाएगी। ‘गबरू’ इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की उम्मीद रखती है, और सनी देओल के फैंस इसे बड़े पर्दे पर उनके दमदार और इमोशनल प्रदर्शन के साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

मैं खुद को इसलिए स्टाइल करता हूं क्योंकि यह मुझे स्वाभाविक और मज़ेदार लगता है : गुलशन देवैया