Gabru Movie Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गबरू’ 8 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। हाल के वर्षों में लगातार सफल प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का दिल जीत रहे सनी देओल की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Border 2 BO Day 25: साल की टॉप हिट? ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई जगह, मुनाफा 77 करोड़
निर्देशन और निर्माण की मजबूत टीम
बताते चलें कि, ‘गबरू’ का निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है, जबकि इसे विशाल राणा और ओम छंगानी ने प्रोड्यूस किया है। निर्माताओं की ओर से जारी बयान में बताया गया कि फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी PVR INOX Pictures ने संभाली है, जो इसे पूरे भारत में रिलीज़ करेगा। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचेगी।
Border 2 Box Office: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, कौन जीता बॉक्स ऑफिस की दौड़? जानें आज की कमाई
दिल के करीब है ‘गबरू’

बताते चलें कि, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने बताया कि ‘गबरू’ उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने इसे अपने करियर की खास फिल्मों में से एक बताया। फिल्म की कहानी हिम्मत, आत्मसम्मान और मजबूती जैसे भावनात्मक विषयों के इर्द-गिर्द घूमती है—ये वे तत्व हैं जो सनी देओल की फिल्मों की पहचान रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ अभिनेत्री सिमरन और अभिनेता प्रीत कमानी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री और कहानी की भावनात्मक गहराई फिल्म को खास बनाने वाली है।
संगीत और गीतों की खासियत
‘गबरू’ का संगीत मिथुन ने तैयार किया है। वहीं इसके गीतों को सईद कादरी, सतिंदर सरताज और अनुराग सैक्या ने लिखा है। संगीत और बोलों का यह संयोजन फिल्म के भावनात्मक पहलू को और प्रभावशाली बनाने का काम करेगा।
‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न
इस बीच सनी देओल अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त प्रयासों को दर्शाया गया है। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर वर्दी में नजर आए हैं। उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिए।
शाहिद कपूर की फ़िल्म ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 30 करोड़ की कमाई की









