FSSAI Warning: गर्मियों के मौसम में अक्सर आम के साथ-साथ कई तरीके के मौसमी फलों की भरमार होती है। ऐसे में कई बार ये सवाल उठता है कि क्या नेचुरल फल वाकई प्राकृतिक हैं या उन्हें हानिकारक केमिकल्स से पकाया जाता है। इसी चिंता को देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सख्त रुख अपनाया है।
सावधान! गर्मी में पानी पीकर भी हो सकते हैं बीमार, जानें 8 बड़ी गलतियां
केमिकल्स के इस्केमाल पर रोक
आपको बता दें कि, लोगों के हेल्थ को ध्यान में रखते हुए 16 अप्रैल को FSSAI ने आधिकारिक निर्देश जारी करते हुए फलों को केमिकल से पकाने पर रोक लगा दी है। इसमें मुख्य रूप से कैल्शियम कार्बाइड और एथिलीन जैसे रसायनों और शामिल किया गया है।
राज्यों को सख्त निगरानी के निर्देश
FSSAI ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे फलों के भंडारण, मंडियों और गोदामों पर कड़ी निगरानी रखें। खासकर आम जैसे मौसमी फलों के स्टोरेट में नियमित जांच की जाए। अगर कहीं कैल्शियम कार्बाइड का उपयोग पाया जाता है तो FSS Act की धारा 59 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एसीटिलीन गैस की जांच के लिए विशेष टेस्टिंग पेपर के उपयोग का भी निर्देश दिया गया है।
क्यों किया जाता है केमिकल का इस्तेमाल?

बताते चलें कि, फलों को पकाने में रसायनों के इस्तेमाल के पीछे मुख्य कारण समय और लागत है। प्राकृतिक रूप से फल पकने में अधिक समय लगता है, जबकि बाजार की मांग तेजी से पूरी करनी होती है। इसके अलावा परिवहन और भंडारण के दौरान फल खराब होने का खतरा रहता है। इसलिए कुछ व्यापारी जल्दी पकाने के लिए इन खतरनाक रसायनों का उपयोग करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
Health Tips: गुड़ और चीनी में क्या है फर्क? सेहत पर असर समझें
केमिकल से पके फलों की पहचान कैसे करें?
केमिकल से पकाए गए फलों की पहचान करना मुश्किल नहीं है। ऐसे फलों का बाहरी रंग भले ही पूरी तरह पका हुआ लगे, लेकिन अंदर से वे कच्चे या अधपके हो सकते हैं। स्वाद में हल्की खटास या असामान्यता महसूस हो सकती है। इसके अलावा इन्हें खाने के बाद गले में जलन या अजीब स्वाद भी महसूस हो सकता है।
स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चेतावनी
FSSAI ने स्पष्ट किया है कि ऐसे रसायनों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। लंबे समय तक ऐसे फलों का सेवन कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए उपभोक्ताओं को सतर्क रहने और केवल सुरक्षित व प्रमाणित स्रोतों से ही फल खरीदने की सलाह दी गई है।
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक: टमाटर और गुलाब जल से पाएं नैचुरल पिंक ग्लो









