Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का दबदबा, बॉलीवुड फिल्मों की धीमी रफ्तार

फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है जहां साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ ने शानदार ओपनिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया वहीं ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’ जैसी फिल्मों का प्रदर्शन कमजोर रहा क्या यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा जानें पूरी रिपोर्ट

बॉक्स ऑफिस पर साउथ का दबदबा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 16, 2026

Friday Box Office: इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो दो’, संजय दत्त की सोशल ड्रामा ‘आखिरी सवाल’, और सूर्या-तृषा कृष्णन स्टारर साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ ने एक साथ सिनेमाघरों में जगह बनाई। इसके अलावा पहले से चल रही फिल्मों जैसे ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’, ‘राजा शिवाजी’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी अपनी पकड़ बनाए रखी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल एंथम ‘दाई दाई’ रिलीज, शकीरा-बर्ना बॉय की जोड़ी ने मचाया धमाल

‘पति पत्नी और वो दो’ की ठीक-ठाक शुरुआत

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले दिन संतोषजनक ओपनिंग की।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। रोमांस और कॉमेडी के मिश्रण वाली यह फिल्म वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखती है।

‘आखिरी सवाल’ की कमजोर शुरुआत

'आखिरी सवाल' की कमजोर शुरुआत
‘आखिरी सवाल’ की कमजोर शुरुआत

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को रिलीज से पहले काफी चर्चा और विवाद मिला, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा।
पहले दिन फिल्म ने बेहद कमजोर प्रदर्शन किया और सिर्फ 48 लाख रुपये ही कमा पाई।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या वीकेंड पर फिल्म अपनी कमाई में सुधार कर पाएगी या नहीं।

साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ ने मचाया धमाल

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई और पहले ही दिन बॉलीवुड फिल्मों से आगे निकल गई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में लगभग 14.40 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग दर्ज की।

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की स्थिर कमाई

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने रिलीज के नौवें दिन 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की।
इसके पिछले दिन की तुलना में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन कर रही है। अब तक इसका कुल कलेक्शन लगभग 14.72 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

‘राजा शिवाजी’ का मजबूत प्रदर्शन जारी

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने लगभग 1.45 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले 14वें दिन इसका कलेक्शन 1.90 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन अब लगभग 78.40 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख और विद्या बालन जैसे कलाकार शामिल हैं।

Mohanlal Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने कमाए करोड़ों, एडवांस बुकिंग में टूटे सारे रिकॉर्ड

‘भूत बंगला’ का लंबा सफर और स्थिर कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ अपने 29वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही। फिल्म ने चौथे शुक्रवार को लगभग 0.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। अब इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 165.05 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 249.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट

एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब अपने लंबे थिएटर रन के अंतिम चरण में है। रिलीज के 58वें दिन यानी नौवें शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 0.26 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब लगभग 1144.82 करोड़ रुपये हो गया है।

Mouni-Suraj Separation: मौनी रॉय और सूरज ने की अलग होने की पुष्टि, फैंस से की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील