Free IPL Live Matches: फ्री में देखें IPL 2026! इन बजट प्लान्स में मिलेगा बंपर ऑफर

IPL 2026 के रोमांच के लिए फैंस तैयार हो जाएं! Jio, Airtel और Vi के नए बजट प्लान्स में अब बिना खर्च हर मैच लाइव देखा जा सकता है। जानें कौनसे प्लान्स देंगे फ्री स्ट्रीमिंग, कितने डेटा के साथ और कैसे आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 24, 2026

Free IPL Live Matches: क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में स्टेडियम में जाकर मैच देखना कुछ लोगों को पसंद है, जबकि कुछ यूजर्स अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से हर मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनियां नए प्रीपेड प्लान पेश कर रही हैं, जिनमें डेटा के साथ-साथ JioHotstar का फ्री एक्सेस भी शामिल है।

Electric Scooter: डेली यूज के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानिए टॉप 5 मॉडल्स

Reliance Jio के प्लान्स

Reliance Jio के प्लान्स
Reliance Jio के प्लान्स

आपको बता दें कि, Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए 949 रुपए वाला विशेष प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन हैं और इसमें रोजाना 2GB डेटा मिलता है। खास बात यह है कि अगर यूजर 5G कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें अनलिमिटेड डेटा का लाभ भी मिल सकता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ करीब तीन महीने तक JioHotstar पर फ्री स्ट्रीमिंग का भी मौका मिलेगा। जो लोग पहले से एक्टिव प्लान पर हैं, वे अलग से डेटा वाउचर लेकर भी लाइव IPL मैच का आनंद ले सकते हैं। यह वाउचर अतिरिक्त डेटा और मुफ्त स्ट्रीमिंग सुविधा के साथ आता है।

Bharti Airtel के प्लान्स

Bharti Airtel के प्लान्स
Bharti Airtel के प्लान्स

Bharti Airtel ने उन यूजर्स के लिए प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। 449 रुपये का प्लान रोजाना 4GB डेटा देता है और JioHotstar का फ्री एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा 398 रुपये और 1029 रुपये के प्लान्स में भी पर्याप्त डेटा और स्ट्रीमिंग एक्सेस उपलब्ध है। जो यूजर पूरे साल बिना रुकावट मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए 3999 रुपये का सालाना प्लान भी एक बेहतरीन विकल्प है।

यूजर्स की हुई मौज! WhatsApp में जल्द दिखेगा नया फीचर, जानिए पूरी डिटेल

Vodafone Idea (Vi) के किफायती प्लान्स

Vodafone Idea (Vi) के किफायती प्लान्स
Vodafone Idea (Vi) के किफायती प्लान्स

Vodafone Idea यानी Vi ने बजट यूजर्स के लिए कई छोटे और सस्ते डेटा पैक्स पेश किए हैं। इन प्लान्स में सीमित डेटा के साथ लाइव मैच देखने की सुविधा मिलती है। कम कीमत वाले ये विकल्प उन लोगों के लिए आदर्श हैं जो कम खर्च में IPL का मजा लेना चाहते हैं। कुछ प्लान्स एक महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स पूरे महीने लगातार लाइव मैच देख सकते हैं। यह सुविधा उन स्ट्रीमिंग प्रेमियों के लिए शानदार है जो बड़े प्लान में निवेश नहीं करना चाहते।

IPL 2026 का मजा अब पहले से आसान

इन प्रीपेड प्लान्स की मदद से IPL 2026 देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान और किफायती हो गया है। यूजर्स अपनी जरूरत, बजट और डेटा उपयोग के अनुसार सही प्लान चुन सकते हैं।चाहे Reliance Jio का लंबी वैलिडिटी प्लान हो, Airtel का ज्यादा डेटा वाला प्लान या Vi का किफायती विकल्प, अब हर क्रिकेट फैन बिना किसी रुकावट के हर चौका-छक्का लाइव देख सकता है।

UPI Payment: नो इंटरनेट, नो टेंशन! अब कर सकेंगे UPI पेमेंट, नोट कर लें ये सीक्रेट ट्रिक