पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा जी ने ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक बधाई

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर  मोहसिन रज़ा जी ने भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और समर्पण के प्रतीक पावन पर्व 'रक्षाबंधन' के अवसर पर समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में  मोहसिन रज़ा जी ने कहा  "रक्षाबंधन का यह पवित्र त्यौहार भारतीय संस्कृति की उस समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो रिश्तों की मर्यादा, सुरक्षा, प्रेम और सम्मान को नई गहराई प्रदान करता है। रेशम की एक डोरी केवल भाई और बहन के रिश्ते को ही नहीं बांधती, बल्कि यह समाज में आपसी सौहार्द, सुरक्षा और

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर  मोहसिन रज़ा जी ने भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और समर्पण के प्रतीक पावन पर्व 'रक्षाबंधन' के अवसर पर समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में  मोहसिन रज़ा जी ने कहा

 "रक्षाबंधन का यह पवित्र त्यौहार भारतीय संस्कृति की उस समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो रिश्तों की मर्यादा, सुरक्षा, प्रेम और सम्मान को नई गहराई प्रदान करता है। रेशम की एक डोरी केवल भाई और बहन के रिश्ते को ही नहीं बांधती, बल्कि यह समाज में आपसी सौहार्द, सुरक्षा और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करती है।"

उन्होंने आगे कहा:

 "हमारी महान गंगा-जमुनी तहज़ीब में रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक समरसता और एक-दूसरे के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का पैगाम देता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर अपनी माताओं, बहनों और बेटियों के मान-सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करें।"

 मोहसिन रज़ा जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

 

2