चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर खाने के दाम घटे, 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में नाश्ता मिलेगा यात्रियों को

चंडीगढ़ अब चंडीगढ़ से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को महंगे खाने-पीने की चिंता नहीं सताएगी। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत कर दी गई है, जहां अब मात्र 10 रुपये में चाय की चुस्की ली जा सकेगी। यह पहल आम यात्रियों को सस्ती और सुलभ सुविधाएं देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस कैफे में न सिर्फ चाय बल्कि पानी की बोतल भी 10 रुपये में उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा काफी 20 रुपये, समोसा, सैंडविच और कचोरी 20 रुपये में मिलेंगे। वहीं स्वीट आफ द डे भी

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़
अब चंडीगढ़ से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को महंगे खाने-पीने की चिंता नहीं सताएगी। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत कर दी गई है, जहां अब मात्र 10 रुपये में चाय की चुस्की ली जा सकेगी। यह पहल आम यात्रियों को सस्ती और सुलभ सुविधाएं देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस कैफे में न सिर्फ चाय बल्कि पानी की बोतल भी 10 रुपये में उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा काफी 20 रुपये, समोसा, सैंडविच और कचोरी 20 रुपये में मिलेंगे। वहीं स्वीट आफ द डे भी मात्र 20 रुपये में यात्रियों को परोसा जाएगा। एयरपोर्ट पर यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि यहां पहले खाने-पीने के दाम काफी अधिक थे।

अगर एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य निजी कैफे की बात करें तो वहां वेज सैंडविच की कीमत 170 रुपये से शुरू होती है, जबकि चाय 120 रुपये, काफी 150 रुपये और पानी की बोतल 80 रुपये तक मिल रही है। ऐसे में उड़ान यात्री कैफे यात्रियों के लिए एक किफायती विकल्प बनकर उभरा है।

रविवार को इस कैफे के साथ-साथ कई अन्य सुविधाओं की भी शुरुआत की गई। इनमें डीजी यात्रा, लाइब्रेरी, फ्री वाई-फाई और किड्स जोन शामिल हैं, जो यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।

इन सभी सुविधाओं का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जरापु राम मोहन नायडू द्वारा वर्चुअली किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य एयरपोर्ट्स को केवल यात्रा का माध्यम नहीं बल्कि यात्रियों के लिए सुविधाजनक और किफायती अनुभव बनाना है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, उड़ान यात्री कैफे का मकसद हर वर्ग के यात्रियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

 

Leave a Comment

2