छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा और अंबिकापुर के साथ-साथ कई ऐसे जिले हैं जहां तापमान काफी कम है। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग के कुछ जिलों और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभवना जताई है। Also Read – ISRO ने रचा इतिहास: अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च किया, न चीन की चाल छिपेगी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा और अंबिकापुर के साथ-साथ कई ऐसे जिले हैं जहां तापमान काफी कम है। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग के कुछ जिलों और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभवना जताई है। Also Read – ISRO ने रचा इतिहास: अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च किया, न चीन की चाल छिपेगी न पाकिस्तान की हरकतें मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजधानी रायपुर में सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ कोहरा छाए रहेगा। रायपुर के साथ-साथ नवा रायपुर में भी कोहरा छा रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। इस बार छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। न्यायधानी बिलासपुर में पिछले 24 घंटो में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह और शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

2