Galaxy S23 Ultra: आज के समय में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। लेकिन अगर सही समय पर ऑफर्स और डिस्काउंट मिल जाएं, तो महंगे स्मार्टफोन्स भी कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं। फिलहाल ऑनलाइन मार्केट में दो बड़े फ्लैगशिप भी कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं। फिलहाल ऑनलाइन मार्केट में दो बड़े फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Apple iPhone 17 Pro और Samsung Galaxy S23 Ultra पर शानदार छूट दी जा रही है। इन ऑफर्स की वजह से ग्राहक प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टफोन कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Elon Musk vs EU: एलन मस्क को बड़ा झटका, यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 1277 करोड़ का भारी जुर्माना
iPhone 17 Pro पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट
अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ Apple iPhone 17 Pro अपने शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के कारण काफी चर्चा में रहा है। लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग 1,34,900 रुपये रखी गई थी।
हालांकि अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इस फोन पर अच्छी-खासी छूट मिल रही है। रिटेलर Vijay Sales की वेबसाइट पर यह फोन फिलहाल लगभग 1,32,490 रुपये में उपलब्ध है। यानी लॉन्च कीमत की तुलना में ग्राहकों को सीधा 2,410 रुपये का फायदा मिल रहा है।
इसके अलावा अगर ग्राहक HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए EMI पर भुगतान करते हैं, तो उन्हें लगभग 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 8,000 रुपये से अधिक की बचत संभव है। साथ ही कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत पुराने स्मार्टफोन को बदलकर और ज्यादा छूट हासिल की जा सकती है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करती है।
Solar Cooker: LPG की टेंशन खत्म,अब सोलर कुकर की मदद से ऐसे पकाएं खाना
दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले

Apple ने इस स्मार्टफोन में नया A19 Pro Chip दिया है, जो तेज प्रोसेसिंग और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। फोन में 12GB तक RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग भी आसानी से की जा सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3-इंच का OLED स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ Always-On Display, एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और Ceramic Shield 2 जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग में भी दमदार
कैमरा क्वालिटी के मामले में भी यह फोन काफी मजबूत माना जा रहा है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 48MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 8x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर की वस्तुओं को भी साफ तरीके से कैप्चर किया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जो इसे कई अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से आगे खड़ा करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Silver, Cosmic Orange और Deep Blue जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
Solar Cooker: LPG की टेंशन खत्म,अब सोलर कुकर की मदद से ऐसे पकाएं खाना
Samsung Galaxy S23 Ultra भी भारी छूट के साथ उपलब्ध
सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Samsung Galaxy S23 Ultra पर भी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन अपने शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के कारण प्रीमियम कैटेगरी में काफी लोकप्रिय रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर फिलहाल यह स्मार्टफोन लगभग 77,000 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च के समय इसकी कीमत करीब 1,24,999 रुपये थी। यानी अब इस पर करीब 48,000 रुपये तक की बड़ी छूट मिल रही है।










