Flipkart GOAT Sale में मचेगा तहलका, पंखे-कूलर से लेकर आईफोन तक होंगे सस्ते

Flipkart GOAT Sale 2026 में ग्राहकों को पंखे, कूलर, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन और आईफोन जैसे प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट मिलने की उम्मीद है। सेल शुरू होने से पहले ही लोगों की नजर बैंक ऑफर्स और शुरुआती डील्स पर है। जानें किन सामानों पर सबसे ज्यादा बचत हो सकती है।

Flipkart GOAT Sale में मचेगा तहलका

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 25, 2026

Flipkart GOAT Sale: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए फ्लिपकार्ट जल्द ही बड़ी बचत का मौका लेकर आ रहा है। अगर आप घर के लिए वॉशिंग मशीन, कूलर, पंखा, स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई अन्य जरूरी सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। फ्लिपकार्ट की GOAT Sale 2026 आगामी 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस सेल में ग्राहकों को अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट और बैंक ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।

फ्लिपकार्ट की यह सेल सामान्य ग्राहकों के लिए 4 जुलाई से लाइव होगी, जबकि Flipkart Plus और Black सब्सक्राइबर्स को इसका एक्सेस 24 घंटे पहले मिल जाएगा। यानी प्रीमियम मेंबर्स बाकी ग्राहकों से पहले डील्स का फायदा उठा सकेंगे।

Haryana News: मां भीमेश्वरी मंदिर के कर्मचारियों पर वेतन संकट, छह महीने से भुगतान अटका

इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फर्नीचर तक पर ऑफर

Flipkart GOAT Sale 2026 में लगभग हर बड़ी कैटेगरी को शामिल किया गया है। कंपनी ने इस सेल के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव की है, जिसमें कई प्रोडक्ट्स और कैटेगरी की झलक दिखाई गई है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन, कूलर, पंखे, ब्लूटूथ स्पीकर, गद्दे, फर्नीचर, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे सामानों पर डिस्काउंट मिलने वाला है।

स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए भी यह सेल खास हो सकती है। जानकारी के अनुसार, इस दौरान आईफोन 17 समेत कई लोकप्रिय और प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल्स पर ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा घर के बड़े अप्लायंसेस खरीदने वालों को भी सेल में अच्छी बचत का मौका मिल सकता है।

टू-व्हीलर खरीद पर भी बचत का मौका

इस बार फ्लिपकार्ट की GOAT Sale सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स या घरेलू सामान तक सीमित नहीं रहेगी। सेल में ग्राहक टू-व्हीलर की खरीद पर भी बचत कर सकते हैं। यानी ग्राहक छोटे घरेलू सामान से लेकर महंगे प्रोडक्ट्स तक पर ऑफर का लाभ उठा पाएंगे। इससे यह सेल उन लोगों के लिए खास बन सकती है जो एक साथ कई जरूरतों की खरीदारी करने की तैयारी में हैं।

बैंक कार्ड से मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए ICICI Bank, BOBCARD और HSBC के साथ साझेदारी की है। इन बैंकों के कार्ड और अकाउंट होल्डर्स को सेल के दौरान 10 प्रतिशत तक इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि अन्य बैंक ऑफर्स, कैशबैक और अतिरिक्त छूट की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी ने फिलहाल सेल में शामिल होने वाले प्रोडक्ट्स की झलक दिखाई है, लेकिन सभी प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली वास्तविक छूट का खुलासा सेल लाइव होने के बाद ही होगा। संभावना है कि सेल शुरू होने से पहले कुछ खास डील्स रिवील की जाएं।

पेपर लीक विवाद गरमाया, कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान को घेरा; सरकार से मांगा जवाब

Amazon Prime Day Sale से होगी टक्कर

फ्लिपकार्ट की GOAT Sale के साथ ही अमेजन भी अपनी Prime Day Sale लेकर आ रहा है। अमेजन की यह सेल भी 4 जुलाई से शुरू होगी और 6 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में प्राइम मेंबर्स को प्रीमियम स्मार्टफोन सहित कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल सकती है। कंपनी ने Prime मेंबरशिप की कीमत भी कम कर दी है। अब ग्राहक 1499 रुपये की जगह 999 रुपये में प्राइम सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। ऐसे में जुलाई की शुरुआत ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए ऑफर्स और डिस्काउंट से भरपूर रहने वाली है।