Flipkart Big Billion Days 2026 में बड़ा शॉपिंग हैक! अब महंगे सामान की कीमत 3 किस्तों में चुकाएं

Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले ग्राहकों के लिए नया पेमेंट विकल्प सामने आया है। super.money के splitStore फीचर के जरिए पात्र ग्राहक खरीदारी का भुगतान तीन हिस्सों में कर सकेंगे। iPhone, TV, लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट्स पर यह सुविधा मिल सकती है। जानिए कैसे काम करेगा splitStore और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Flipkart Big Billion Days 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 7, 2026

Flipkart Big Billion Days 2026 सेल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. साल की सबसे बड़ी सेल के लिए खरीदारों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. अगर आप भी कीमतों और बजट को लेकर असमंजस में हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इस बार चेकआउट करते समय एक बेहद स्मार्ट और अनोखा शॉपिंग हैक आपकी जेब का बोझ पूरी तरह से हल्का करने के लिए तैयार है.

बताते चले कि, ग्राहक स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और दूसरे महंगे उत्पादों पर बड़ी छूट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा आसान और किफायती बनाने के लिए एक नया विकल्प सामने आया है। Flipkart Group के सपोर्ट वाले यूथ-फोकस्ड फिनटेक प्लेटफॉर्म super.money ने अपने नए ई-कॉमर्स और अफोर्डेबिलिटी फीचर splitStore की घोषणा की है। इसका मकसद ग्राहकों को बड़ी खरीदारी का भुगतान एक साथ करने के बजाय तीन हिस्सों में करने की सुविधा देना है।

splitStore क्या है और Flipkart BBD 2026 में कैसे करेगा मदद?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, splitStore का फीचर super.money ऐप के अंदर उपलब्ध होगा। कंपनी इसे एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पेश कर रही है, जहां ग्राहक Big Billion Days 2026 के दौरान उपलब्ध कई डील्स और प्रोडक्ट्स को आसान भुगतान विकल्प के साथ खरीद सकेंगे। इस सुविधा की खास बात यह है कि ग्राहक को खरीदारी के समय पूरी रकम एक साथ नहीं चुकानी होगी। कुल बिल का केवल एक-तिहाई हिस्सा शुरुआत में देना होगा।

बिना ब्याज 3 किस्तों में भुगतान का विकल्प

पहली किस्त का भुगतान करने के बाद प्रोडक्ट को डिस्पैच और डिलीवरी के लिए भेजा जाएगा। बाकी रकम का भुगतान अगले दो महीनों में दो और किस्तों के जरिए किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार, इस तीन महीने के स्प्लिट पेमेंट मॉडल में 0% ब्याज और कोई अतिरिक्त फीस नहीं होगी। हालांकि, खरीदारी से पहले ग्राहकों को लागू नियम, पात्रता और भुगतान शर्तों की जांच करनी चाहिए।

BBD 2026 में ऐसे समझें कीमत का गणित

Flipkart ने Big Billion Days 2026 के लिए कई प्रीमियम प्रोडक्ट्स की कीमतों को पहले से टीज किया है। उदाहरण के तौर पर iPhone 17 256GB की कीमत सेल के दौरान 99,900 रुपये से घटकर 84,999 रुपये बताई गई है। splitStore के तीन-भुगतान मॉडल के हिसाब से इसकी रकम करीब 28,333 रुपये की तीन किस्तों में बांटी जा सकती है।

iPhone 15 और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी नजर

कंपनी ने iPhone 15 को 67,999 रुपये में उपलब्ध कराने की जानकारी भी टीज की है। इसके अलावा Sony Bravia 65-इंच Smart Google TV और Acer Nitro V16S जैसे प्रोडक्ट्स भी इस शॉपिंग मॉडल के तहत आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा जूते, घड़ियां, फैशन और अन्य कैटेगरी के उत्पादों पर भी इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

super.money splitStore से खरीदारी कैसे करें?

splitStore के जरिए खरीदारी की प्रक्रिया को आसान रखा गया है। ग्राहक को सबसे पहले अपने फोन में super.money ऐप खोलना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध splitStore विकल्प पर जाना होगा। यहां मोबाइल, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी जैसी पसंदीदा कैटेगरी चुनकर प्रोडक्ट का चयन किया जा सकता है।

KYC पूरा करने के बाद चुनें 3 किस्तों का विकल्प

प्रोडक्ट चुनने के बाद ग्राहक को आवश्यक KYC वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। पात्रता पूरी होने पर तीन आसान किस्तों में भुगतान का विकल्प चुना जा सकता है और इसके बाद ऑर्डर पूरा किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक इस सुविधा में क्रेडिट कार्ड जैसी पारंपरिक ईएमआई व्यवस्था के बजाय तीन हिस्सों में भुगतान का विकल्प दिया जा रहा है।

बजट फ्रेंडली शॉपिंग हैक

Big Billion Days जैसी बड़ी सेल में महंगे स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की खरीदारी के दौरान सबसे बड़ी चुनौती एक साथ पूरी रकम चुकाना होती है। splitStore इसी समस्या को कम करने की कोशिश करता है। अगर ग्राहक पात्र है और खरीदारी की शर्तें उसके लिए अनुकूल हैं, तो तीन हिस्सों में भुगतान से तत्काल खर्च का दबाव कम हो सकता है।

हालांकि, किसी भी भुगतान सुविधा का इस्तेमाल करने से पहले ग्राहक को कुल कीमत, किस्त की राशि, पात्रता, रिफंड और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इस तरह Big Billion Days 2026 में ग्राहकों के पास सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि भुगतान को सुविधाजनक बनाने का एक नया विकल्प भी हो सकता है।