Alberta military base fire: मिलिट्री बेस में आग से दर्दनाक हादसा, सैनिकों की मौत पर रक्षा मंत्री ने जताया दुख

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित वेनराइट सैन्य अड्डे के ट्रेनिंग एरिया में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिससे कई सैनिकों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Alberta military base fire

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 18, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Alberta military base fire: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित प्रमुख वेनराइट सैन्य अड्डे (Wainwright Military Base) पर शनिवार को एक भीषण और दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेनिंग एरिया में अचानक भड़की इस विकराल आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के कारण आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि इसने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस विनाशकारी अग्निकांड में कुछ सैनिकों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक मौतों के सटीक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Mexico Surfer Murder : मेक्सिको में तीन सर्फर्स की हत्या, दोषियों को 158 साल से अधिक की सजा

रक्षा मंत्री और शीर्ष नेतृत्व ने जताया गहरा शोक

Alberta military base fire
मिलिट्री बेस में आग से दर्दनाक हादसा

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी पूरी तरह स्तब्ध नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में इतना दर्दनाक और भयावह दृश्य कभी नहीं देखा। अल्बर्टा की प्रीमियर (मुख्यमंत्री) डेनियल स्मिथ ने भी इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद और गंभीर करार देते हुए कहा कि इस अप्रत्याशित आग की चपेट में कई सैन्यकर्मी आए हैं। इसके अलावा, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी इस भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार, प्रांतीय प्रशासन और स्थानीय आपातकालीन एजेंसियां मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दे रही हैं।

कैसे भड़की आग?

Alberta military base fire
मिलिट्री बेस में आग से दर्दनाक हादसा

सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि इस सैन्य अड्डे पर इतनी भीषण आग आखिरकार कैसे लगी? इस पर कनाडा के रक्षा मंत्री का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है और इसकी गहन जांच की जा रही है। सीबीएस न्यूज और आरसीएमपी (RCMP) के शुरुआती बयानों के मुताबिक, आग सैन्य अड्डे के उस हिस्से में लगी थी जहां सैनिकों को युद्ध अभ्यास और ट्रेनिंग दी जाती है। चूंकि इलाका ट्रेनिंग का था और उस समय तेज हवाएं चल रही थीं, इसलिए सूखी घास और अन्य ज्वलनशील चीजों के चलते आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अल्बर्टा के अलावा अन्य पड़ोसी प्रांतों से भी दमकल और राहत दलों को मदद के लिए बुलाया गया है।

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं राहत कार्यों में दिन-रात जुटी हुई हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र से दूर रहें और राहत वाहनों के आवागमन के लिए सड़कों को खाली रखें। इसके अलावा लोगों को यह सख्त हिदायत दी गई है कि वे बिना किसी अति आवश्यक कारण के वेनराइट स्वास्थ्य केंद्र का रुख न करें, ताकि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने और लापता जवानों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना से न केवल कनाडाई सेना बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है

Hormuz Strait Closure : ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने का ऐलान किया, तेल टैंकरों पर हमलों से बढ़ा