Finland के राष्ट्रपति का 4 दिवसीय भारत का राजकीय दौरा, PM मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान वे नई दिल्ली में 11वें रायसीना डायलॉग को संबोधित करेंगे और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती देगी।

Finland

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Finland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च तक भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं।राष्ट्रपति स्टब की यह पहली भारत यात्रा होगी जिससे भारत और फिनलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने जा रही है।

Indonesia Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपा इंडोनेशिया, 6.2 की तीव्रता दर्ज

फिनलैंड के राष्ट्रपति का 4 दिवसीय भारत दौरा

अपने वर्तमान कार्यकाल में यह राष्ट्रपति स्टब की पहली भारत यात्रा होगी।राष्ट्रपति स्टब नई दिल्ली में आयोजित 11वें रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि और कीनोट स्पीकर होंगे।वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे।इस दौरान वे मुंबई भी जाएंगे जहां उद्योगपतियों से मुलाकात और मुंबई विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। हाल ही में फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के भारत दौरे के बाद यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने की यात्रा की पुष्टि

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब 4 मार्च से भारत की चार दिन की राजकीय यात्रा पर आयेंगे। राष्ट्रपति स्टब नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें रायसीना संवाद 2026 में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता होंगे।विदेश मंत्रालय ने आज जारी एक बयान में कहा कि,राष्ट्रपति स्टब की वर्तमान वर्तमान पदभार संभालने के बाद भारत की पहली यात्रा होगी।फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा

इस दौरान,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।वे बहुपक्षीय मंचों में सहयोग सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिनलैंड के राष्ट्रपति के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे।

मुंबई विश्वविद्यालय में छात्रों को करेंगे संबोधित

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी राष्ट्रपति स्टब से मुलाकात करेंगे।इसके बाद फिनलैंड के राष्ट्रपति मुंबई का दौरा करेंगे।वे महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। वे भारतीय व्यापार जगत के नेताओं से बातचीत करेंगे और भारत-फिनलैंड व्यापार सम्मेलन में भाग लेंगे वे मुंबई विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित भी करेंगे।

Esha Gupta: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने बयां किया अबू धाबी का मंजर, सरकार और सुरक्षा बलों का जताया आभार

2