ड्यूटी के दौरान दिवंगत प्रधान आरक्षक के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ 23 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस अपने कर्तव्य के दौरान दिवंगत हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता एवं मानवीय दायित्व का निरंतर निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में राजगढ़ जिले में ड्यूटी के दौरान दिवंगत प्रधान आरक्षक के आश्रित परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 1 करोड़ 23 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही उनके पुत्र को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। थाना ब्यावरा सिटी में पदस्थ प्रधान आरक्षक  सर्जन भील की 06 नवंबर 2025

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 13, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस अपने कर्तव्य के दौरान दिवंगत हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता एवं मानवीय दायित्व का निरंतर निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में राजगढ़ जिले में ड्यूटी के दौरान दिवंगत प्रधान आरक्षक के आश्रित परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 1 करोड़ 23 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही उनके पुत्र को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

थाना ब्यावरा सिटी में पदस्थ प्रधान आरक्षक  सर्जन भील की 06 नवंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, फूलखेड़ी शाखा, राजगढ़ के माध्यम से बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

पुलिस अधीक्षक राजगढ़  अमित तोलानी द्वारा दिवंगत प्रधान आरक्षक के आश्रित पिता  रामदयाल भील एवं पत्नी मती वर्षा भील को 1 करोड़ 23 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही दिवंगत प्रधान आरक्षक के पुत्र  शरद भील को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने परिवारजनों से आत्मीयता से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस वेतन पैकेज खाता के जरिए अनेक वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें एक करोड़ रुपये का आकस्मिक मृत्यु बीमा, होम लोन पर विशेष ब्याज दरें, मुफ्त डेबिट कार्ड, बीमा तथा परिवार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा कवच शामिल हैं।

 

2