बिहार में फिल्म निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, 54 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी; फिल्म सिटी का ऐलान

पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों से आग्रह किया कि वे मिलकर उपयुक्त स्थान चिह्नित करें। बिहार के बच्चों में अभिनेता, निर्देशक, लेखक, संगीतकार और फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रतिभा और क्षमता है, सरकार उन्हें बेहतर अवसर और आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को ज्ञान भवन में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार बदल चुका है। फिल्म जगत से

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों से आग्रह किया कि वे मिलकर उपयुक्त स्थान चिह्नित करें। बिहार के बच्चों में अभिनेता, निर्देशक, लेखक, संगीतकार और फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रतिभा और क्षमता है, सरकार उन्हें बेहतर अवसर और आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को ज्ञान भवन में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार बदल चुका है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का बिहार में स्वागत है। सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों एवं निर्माताओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार वह धरती है, जिसने लगभग 2000 वर्ष पूर्व भारत को स्वर्णिम काल दिया। नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों से पूरी दुनिया में ज्ञान की रोशनी पहुंची।

भोजपुरी, अंगिका, मगही, बज्जिका, मैथिली भाषाओं में फिल्म बनेंगी
सीएम ने कहा कि बिहार की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और विरासत को सकारात्मक रूप में दुनिया के सामने लाने की आवश्यकता है। बिहार में 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए सरकार ने सहमति दी है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी बिहार में अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा व्यक्त की है। भोजपुरी के साथ-साथ अंगिका, मगही, बज्जिका और मैथिली भाषाओं में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करें, सरकार आप सबको पूरा सहयोग करेगी।
भोजपुरी बवाल में पहुंचे कलाकार

बिहारी कल्चर को दुनिया भर में स्थापित करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सभ्यता और संस्कृति को दुनिया के फलक पर स्थापित करना सरकार के साथ-साथ हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। राज्य में सड़क, मेट्रो और रैपिड रेल जैसी आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विकास पर भी काम हो रहा है। बेहतर सड़क संपर्क के कारण पटना से गया, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों की यात्रा पहले की तुलना में काफी सुगम हुई है। इन सुविधाओं का लाभ लेते हुए राज्य में फिल्म निर्माण के माध्यम से हमारी कला और संस्कृति को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाना है।

बिहार की संस्कृति का ब्रांड एम्बेसडर बनें
सम्राट चौधरी ने कहा कि आप सभी कलाकार बिहार की सकारात्मक छवि को प्रस्तुत करें, बिहार की संस्कृति को आगे बढ़ायें और बिहार का ब्रांड एंबेसडर बनें। इस अवसर पर विधायक आलोक कुमार सिंह, अभिनेता पवन सिंह, विधायक महेश पासवान, विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, अभिनेता दिनेश लाल यादव, समेत सीता लक्ष्मी वी अय्यर, आम्रपाली, काजल राघवानी, पाखी हेगड़े, शुभांकर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

2