FIFA World Cup Prize Money: तीसरे स्थान की जंग आज, हारने वाली टीम भी बनेगी करोड़ों की मालिक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आज फ्रांस और इंग्लैंड के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा, लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा इनामी राशि को लेकर है। क्या आप जानते हैं कि हारने वाली टीम भी करोड़ों रुपये लेकर लौटेगी? जानिए कितना मिलेगा विजेता और उपविजेता को।

हारने वाली टीम भी बनेगी करोड़ों की मालिक

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 18, 2026

FIFA World Cup Prize Money:  फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब सभी की नजरें तीसरे स्थान के मुकाबले पर टिकी हैं। फाइनल से पहले फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, जहां दोनों का लक्ष्य टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ करना होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 19 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा। हालांकि दोनों टीमें फाइनल में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को शानदार इनामी राशि मिलेगी। खास बात यह है कि हारने वाली टीम भी करोड़ों रुपये लेकर घर लौटेगी।

Garry Sobers Death : महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सेमीफाइनल में मिली हार के बाद अब सम्मान

इस विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन का डिफेंस बेहद मजबूत रहा और बेल्जियम के अलावा कोई भी टीम उसके खिलाफ गोल नहीं कर सकी। इसी वजह से स्पेन को खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में मात दी। मैच के अधिकांश समय तक इंग्लैंड बढ़त बनाए हुए था, लेकिन अंतिम क्षणों में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी की। टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अपनी बेहतरीन खेल समझ और पासिंग से दोनों गोल बनने में अहम भूमिका निभाई, जिसके दम पर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

तीसरे और चौथे स्थान के मुकाबले

फीफा ने इस बार विश्व कप के लिए रिकॉर्ड इनामी राशि घोषित की है। पूरे टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 871 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 8,400 करोड़ रुपये रखी गई है। इस इनामी राशि का बड़ा हिस्सा शीर्ष चार टीमों के बीच बांटा जाएगा।

फ्रांस और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे स्थान के मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को लगभग 279 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। वहीं हारकर चौथे स्थान पर रहने वाली टीम भी करीब 259 करोड़ रुपये की इनामी राशि हासिल करेगी। इससे साफ है कि यह मुकाबला केवल सम्मान के लिए ही नहीं बल्कि बड़ी आर्थिक उपलब्धि के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है।

फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना की टक्कर

अब विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं। फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रविवार रात 12:30 बजे शुरू होगा। फाइनल में हारने वाली टीम को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा। उपविजेता टीम को लगभग 317 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं विश्व कप जीतने वाली चैंपियन टीम को 51 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 490 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।

लॉर्ड्स में आखिरी मैच या नई शुरुआत? रोहित शर्मा पर बड़ा सवाल

रिकॉर्ड इनामी राशि ने बढ़ाया टूर्नामेंट का रोमांच

फीफा वर्ल्ड कप 2026 न केवल रोमांचक मुकाबलों बल्कि अपनी रिकॉर्ड प्राइज मनी की वजह से भी चर्चा में है। इस बार खिलाड़ियों और टीमों को पहले की तुलना में कहीं अधिक आर्थिक लाभ मिलेगा। यही कारण है कि तीसरे स्थान का मुकाबला भी फाइनल जितना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फ्रांस और इंग्लैंड में से कौन तीसरा स्थान हासिल करेगा और कौन सी टीम विश्व चैंपियन बनने का गौरव अपने नाम करेगी।