FIFA World Cup 2026: फ्रांस-मोरक्को मैच में दिखे कोहली और गिल? वायरल तस्वीर पर बड़ा खुलासा

FIFA World Cup 2026: फ्रांस और मोरक्को के मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली और शुभमन गिल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई। दावा किया गया कि दोनों एम्बाप्पे को चीयर करने पहुंचे थे, लेकिन जांच में सामने आया ऐसा सच जिसने सभी को चौंका दिया।

फ्रांस-मोरक्को मैच में दिखे कोहली और गिल?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 10, 2026

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। तस्वीर में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में बैठे दिखाई दे रहे हैं। दावा किया गया कि दोनों खिलाड़ी फ्रांस और मोरक्को का मुकाबला देखने पहुंचे थे और फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे का समर्थन कर रहे थे।

Supreme Court Courtroom Incident: सुप्रीम कोर्ट में वकील का हंगामा, जजों से बदसलूकी और फाइल फेंकने पर मचा बवाल

तस्वीर में क्या दिख रहा है?

वायरल फोटो में विराट कोहली और शुभमन गिल ब्लैक सनग्लास पहने स्टैंड्स में बैठे नजर आते हैं। तस्वीर को इस तरह प्रस्तुत किया गया है, मानो यह मैच के लाइव प्रसारण के दौरान स्क्रीन से ली गई हो। फोटो के एक कोने में मैच का स्कोर और समय भी दिखाई देता है, जिससे यह वास्तविक टीवी फुटेज जैसी लगती है। इसी वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सच मानकर शेयर करना शुरू कर दिया।

वायरल दावे में क्या कहा गया?

तस्वीर के साथ दावा किया गया कि विराट कोहली और शुभमन गिल फ्रांस बनाम मोरक्को का मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे थे। पोस्ट में यह भी कहा गया कि दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने फ्रांस के कप्तान और स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे का उत्साह बढ़ाया। देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई।

पड़ताल में सामने आई तस्वीर की सच्चाई

जब इस वायरल दावे की जांच की गई तो इसके समर्थन में कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं मिला। न तो विराट कोहली और न ही शुभमन गिल ने अपने किसी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मैच में मौजूद होने की जानकारी साझा की। इसके अलावा किसी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट में भी दोनों खिलाड़ियों के स्टेडियम पहुंचने का उल्लेख नहीं मिला। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह तस्वीर एडिटेड और फर्जी प्रतीत होती है।

पहले भी वायरल हो चुकी हैं ऐसी तस्वीरें

यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े खेल आयोजन के दौरान भारतीय क्रिकेटरों की फर्जी तस्वीरें वायरल हुई हों। कुछ समय पहले भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब साझा की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली पुर्तगाल का मैच देखने पहुंचे थे और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का समर्थन कर रहे थे। बाद में जांच में वह तस्वीर भी पूरी तरह फर्जी निकली थी।

India A vs Nepal T20 Series: भारत ए टीम दिसंबर में करेगी नेपाल का दौरा, तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

फ्रांस ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

मैच की बात करें तो फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराया और फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। अब फ्रांस अपना अगला मुकाबला 15 जुलाई (भारतीय समयानुसार) को खेलेगा। दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला अभी होना बाकी है। फुटबॉल प्रशंसकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना किस टीम से होगा।