फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन को धमकी, जीआरपी ने बम की सूचना पर जांच तेज की

फिरोजपुर  फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन को 24 अप्रैल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जीआरपी ने स्टेशन के प्लेटफार्म और परिसर की गहन चेकिंग की है। शकी व्यक्तियों के सामान की चेकिंग भी की है। बताया जा रहा है कि आई ईमेल में फिरोजपुर, बठिंडा, लुधियाना व अमृतसर रेलवे स्टेशन उड़ाने की बात कही है। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने मेल भेज धमकी दी है। जीआरपी के प्रभारी प्रवीण कुमार की अगुवाई में उनकी टीम ने पूरे रेलवे स्टेशन की चेकिंग की है।  चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फिरोजपुर 

फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन को 24 अप्रैल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जीआरपी ने स्टेशन के प्लेटफार्म और परिसर की गहन चेकिंग की है। शकी व्यक्तियों के सामान की चेकिंग भी की है। बताया जा रहा है कि आई ईमेल में फिरोजपुर, बठिंडा, लुधियाना व अमृतसर रेलवे स्टेशन उड़ाने की बात कही है। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने मेल भेज धमकी दी है। जीआरपी के प्रभारी प्रवीण कुमार की अगुवाई में उनकी टीम ने पूरे रेलवे स्टेशन की चेकिंग की है।

 चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन के भीतर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी टी स्टाल पर कार्य करने वाले व्यक्तियों को संदिग्धों पर नजर रखने को कहा है। एसएचओ प्रवीण कुमार ने कहा कि स्टेशन पर पूरी चौकसी रखी जा रही है। स्टेशन और परिसर की चेकिंग की गई है। थ्री व्हीलर चालकों और वेंडरों को भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने की बात कही है। ट्रेनों की भी चेकिंग की जा रही है।

Leave a Comment

2