UP News: फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत, पार्किंग के दौरान हुआ हादसा

फर्रुखाबाद में पार्किंग के दौरान पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। परिवार ने अभी शिकायत नहीं की है, पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई होगी। हादसे ने इलाके में शोक और सनसनी मचा दी।

फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 5, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक बहुत ही दुखद और हादसे भरी खबर सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान उनके ही पोते की लापरवाही के कारण चली गई। शहर के आवास-विकास इलाके में रहने वाली सरला कटियार, जो स्वास्थ्य विभाग से रिटायर थीं, की मौत तब हुई जब उनका पोता अपनी कार ‘थार’ को घर के बाहर पार्क करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे ने पूरे परिवार और मोहल्ले में मातम फैला दिया।

UP News: गाजी के समर्थकों पर बरसे CM Yogi! महाभारत-रामायण पर कही बड़ी बात

कैसे हुआ हादसा?

गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे की बात है, जब सरला कटियार का पोता अपनी थार कार लेकर घर पहुंचा। वह कार को गेट के अंदर पार्क कर रहा था। इस दौरान उसने हैंडब्रेक नहीं लगाया और गाड़ी से उतर गया। बिना हैंडब्रेक के गाड़ी रिवर्स मोड में चलती हुई पीछे खड़ी उनकी दादी सरला कटियार से टकरा गईं। गाड़ी ने उन्हें दीवार की ओर धकेल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा इतना अचानक हुआ कि कोई भी घटना को समझ पाता इससे पहले ही बड़ा नुकसान हो चुका था। इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वृद्ध महिला को कार के नीचे कुचला जाता हुआ देखा जा सकता है।

UP News: मेरठ के दौराला में जहरीली शराब का तांडव! तीन दोस्तों की मौत से मचा कोहराम

परिवार और पुलिस की प्रतिक्रिया

सरला कटियार कादरीगेट थाना क्षेत्र के आवास-विकास इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके बेटे की एक मेडिकल शॉप है। परिवार ने इस दुर्घटना के बाद पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने भी कहा है कि इस मामले में उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि अगर परिवार शिकायत करता है तो पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस युवक ने थार कार चलाई थी, उसने पहले भी कई बार लापरवाही से गाड़ी चलाकर हादसे किए हैं। हालांकि, परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध होने के कारण हर बार मामले को दबा देता था और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती थी। इस बार भी परिवार ने शांत रहना बेहतर समझा।

हादसे ने परिवार और मोहल्ले में मचाई सनसनी

यह हादसा पूरी घटना की सनसनी फैल गई है। कई लोग इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। परिवार को भी इस अप्रत्याशित नुकसान से भारी सदमा लगा है।

UP News: नकली नोटों पर भिड़े अखिलेश और पंकज चौधरी! सपा मुखिया ने खोल दी बीजेपी की अंदरूनी रार?