परिवारिक विवाद बढ़ा: Jalandhar में रितु ने बहनों और जीजा पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच शुरू

जालंधर. मशहूर सूफी गायक गुलशन मीर की सेहत और उनके इलाज के लिए जुटाए जा रहे फंड को लेकर नूरां परिवार में विवाद हो गया है। रितु नूरां ने अपनी बहनों (नूरां सिस्टर्स) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। निजी किडनी अस्पताल में गुलशन मीर उपचार के लिए भर्ती हैं। उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है। इसके लिए रितु नूरां ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो शेयर और क्यूआर शेयर कर लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी। रितु का कहना है कि उनके पैसे इलाज पर खर्च हो चुके है। उनकी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर.

मशहूर सूफी गायक गुलशन मीर की सेहत और उनके इलाज के लिए जुटाए जा रहे फंड को लेकर नूरां परिवार में विवाद हो गया है। रितु नूरां ने अपनी बहनों (नूरां सिस्टर्स) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। निजी किडनी अस्पताल में गुलशन मीर उपचार के लिए भर्ती हैं।

उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है। इसके लिए रितु नूरां ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो शेयर और क्यूआर शेयर कर लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी। रितु का कहना है कि उनके पैसे इलाज पर खर्च हो चुके है। उनकी इस अपील के बाद कई पंजाबी गायक मदद के लिए आगे भी आए हैं। इसी बीच रितु नूरां और उनकी बहनों (नूरां सिस्टर्स) के बीच तल्खी बढ़ गई है। नूरां सिस्टर्स ने लोगों को स्कैनर भेजकर मदद मांगने पर आपत्ति जाहिर की। इसके बाद रितु नूरां शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं। उसका आरोप है कि बहनें पिछले कई सालों से नाम और पैसा कमा रही हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में पिता का साथ नहीं दे रही हैं।

उनकी बहनों की पहचान भी उनके पिता की बदौलत ही है। वह काफी समय से शांत थीं, लेकिन अब उनके भाई साहिल मीर को फोन करके परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर ज्योति नूरा के पति उस्मान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि साहिल मीर के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर कुछ पोस्ट डाली गई है। रितु का कहना है कि किसी की पर्सनल लाइफ को इस तरह सार्वजनिक करना गलत है। रितु नूरां के मुताबिक, वह पिछले चार महीनों से अपनी बहनों को फोन कर रही हैं और पिता का हाल जानने के लिए बुला रही हैं। हालांकि, उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

वहीं, मां ने कहा कि थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अगर उसके बेटे को कुछ हो गया तो दोनों बेटियां और दामाद जिम्मेदार होंगे। मां ने कहा कि बेटी सुल्ताना रात को पिता से मिलने के लिए आई थी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जल्द ही दूसरे पक्ष (उस्मान) को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

Leave a Comment

2