Facebook Messenger: बंद होगी Messenger वेबसाइट! जानें सभी बदलाव और अपडेट्स

Meta ने अप्रैल 2026 से Messenger वेबसाइट बंद करने का ऐलान किया है, जिससे वेब यूजर्स को Facebook पर शिफ्ट होना होगा। जानिए वेबसाइट बंद होने के बाद चैटिंग, डेस्कटॉप और मोबाइल यूजर्स के लिए सभी अपडेट्स और क्या बदलाव होने वाले हैं Messenger प्लेटफॉर्म पर।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 21, 2026

Facebook Messenger: Messenger यूजर्स के लिए ये बड़ी खबर हो सकती है, Meta ने इसको लेकर एक बड़े फैसले का ऐलान किया है, जिसमें अप्रैल 2026 के बाद इसकी साइट बंद कर दी जाएगी। इसका मतलब ये है कि यूजर्स messenger.com के माध्यम से सीधे चैट नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने अपने हेल्प पेज पर अपडेट देते हुए कहा है कि वेब पर होने वाली सभी बातचीत अब सीधे Facebook प्लेटफॉर्म के जरिए ही की जाएगी।

WhatsApp यूज़र्स खुश! आया ऐसा शानदार फीचर जो काम कर देगा आसान

Facebook पर होना होगा शिफ्ट

आपको बता दें कि, अप्रैल 2026 के बाद अगर कोई messenger.com ओपन करेगा, तो उसे स्वचालित रूप से facebook.com/messages पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि डेस्कटॉप पर चैट जारी रखने के लिए अब Facebook के वेब इंटरफेस का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, मोबाइल यूजर्स के लिए Messenger ऐप पहले की तरह काम करता रहेगा।

इस बदलाव से उन यूजर्स को भी प्रभावित किया जाएगा जिन्होंने Facebook अकाउंट डिएक्टिवेट कर रखा है लेकिन Messenger वेब का इस्तेमाल करते थे। उनके पास अब केवल मोबाइल ऐप के माध्यम से चैटिंग का विकल्प बचेगा। चैट हिस्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए PIN बैकअप की सुविधा जारी रहेगी। अगर यूजर PIN भूल जाते हैं, तो इसे रीसेट करने का विकल्प भी मिलेगा।

ऑनलाइन खरीदारी करते समय डेबिट कार्ड यूज करना क्यों है रिस्की? वजह जानकर चौंक जाएंगे

डेस्कटॉप ऐप्स पहले ही बंद

डेस्कटॉप ऐप्स पहले ही बंद
डेस्कटॉप ऐप्स पहले ही बंद

बताते चलें कि, Meta का यह कदम अचानक नहीं आया है। इससे पहले Windows और Mac के लिए अलग Messenger डेस्कटॉप ऐप्स को बंद किया जा चुका है। उस समय भी डेस्कटॉप यूजर्स को Facebook वेब इंटरफेस की ओर निर्देशित किया गया था। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि भविष्य में Messenger की स्वतंत्र वेबसाइट पर भी इसी तरह का निर्णय लिया जा सकता है। इस बदलाव की जानकारी सबसे पहले टेक रिवर्स इंजीनियर Alessandro Paluzzi ने साझा की थी। इसके बाद Meta ने वेबसाइट और ऐप पर पॉप-अप नोटिफिकेशन के जरिए यूजर्स को सूचित किया।

Messenger को एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाने की रणनीति

Messenger की शुरुआत 2008 में Facebook Chat के रूप में हुई थी। 2011 में इसे अलग ऐप के रूप में पेश किया गया, और 2014 में मुख्य Facebook ऐप से मैसेजिंग फीचर को हटाकर यूजर्स को अलग Messenger ऐप इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। हाल के वर्षों में कंपनी की रणनीति बदलती दिख रही है। 2023 से Meta ने Messenger के फीचर्स को फिर से मुख्य Facebook ऐप में जोड़ना शुरू कर दिया। अब वेबसाइट बंद करने का फैसला इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य सभी मैसेजिंग सिस्टम को एक प्लेटफॉर्म पर लाना और यूजर्स के अनुभव को केंद्रीकृत करना है।

AI Impact Summit 2026: अब दूरदराज इलाकों में भी चलेगी AI सर्विस, बदलेगा डेटा ट्रांसफर का तरीका

यूजर्स की प्रतिक्रिया

कई यूजर्स ने इस बदलाव पर नाराजगी जताई है। खासकर वे लोग जिनका Facebook अकाउंट बंद है लेकिन वे Messenger वेब का उपयोग कर रहे थे। उनके लिए यह कदम सुविधा की जगह असुविधा जैसा महसूस हो सकता है।