Explosion in Crans-Montana: क्रांस मोंटाना के बार में भीषण धमाका, जश्न के बीच कई लोगों की मौत

स्विटजरलैंड के क्रांस-मोंटाना में न्यू ईयर ईव के जश्न के दौरान ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ बार में धमाकों के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोगों की मौत और कई घायल हुए।

Explosion in Crans-Montana

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 1, 2026

Explosion in Crans-Montana: स्विटजरलैंड के मशहूर क्रांस-मोंटाना में नए साल का जश्न एक भयावह हादसे में बदल गया। 31 दिसंबर की रात ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ (Le Constellation) में अचानक हुए विस्फोट और आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

New Year 2026: जगमगा उठी दुनिया! न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से काशी के घाटों तक, ऐसे मनाया गया जश्न-ए-आगाज

हादसे का समय और स्थिति

Explosion in Crans-Montana
क्रांस मोंटाना के बार में भीषण धमाका

वालेस कैंटन पुलिस के अनुसार, न्यू ईयर ईव सेलिब्रेशन के दौरान रात करीब 1:30 बजे बार में एक या एक से अधिक धमाके हुए। धमाकों के बाद वहां भीषण आग लग गई। उस समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो नए साल का जश्न मना रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने उत्सव को मातम में बदल दिया।

पुलिस प्रवक्ता का बयान

जानकारी के अनुसार विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। बड़ी संख्या में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एयर-ग्लेशियर्स हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली गई।

राहत और बचाव अभियान

दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए कडत्री मशक्कत की। आग इतनी भीषण थी कि उसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा। पुलिस और बचाव दल लगातार मौके पर मौजूद रहे और घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास करते रहे।

हेल्पलाइन नंबर और प्रेस कॉन्फ्रेंस

पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0848 112 117 जारी किया है, ताकि वे आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें। साथ ही, मामले की विस्तृत जानकारी देने के लिए सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की गई है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ हो सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

पर्यटकों पर असर

क्रांस-मोंटाना एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। इस हादसे ने वहां मौजूद लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया। उत्सव का माहौल अचानक भय और दुख में बदल गया।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का इंतकाल, पति के साथ हुआ दफन