India-China कनेक्टिविटी में सुधार: बीजिंग और दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट दोबारा शुरू करेगा एअर चाइना

बीजिंग एअर चाइना फिर से बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगा। यह जानकारी शनिवार को भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में यू जिंग ने लिखा, बीजिंग और दिल्ली के बीच एअर चाइना की सीधी उड़ानें फिर से शुरू होना केवल यात्रा तक सीमित नहीं है। यह व्यापार, पर्यटन और भरोसे को बढ़ावा देने वाला कदम है और संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ब्रिक्स के सदस्य देशों के लोगों के बीच आपसी सहयोग के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है। पिछले साल करीब पांच साल के

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बीजिंग

एअर चाइना फिर से बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगा। यह जानकारी शनिवार को भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में यू जिंग ने लिखा, बीजिंग और दिल्ली के बीच एअर चाइना की सीधी उड़ानें फिर से शुरू होना केवल यात्रा तक सीमित नहीं है। यह व्यापार, पर्यटन और भरोसे को बढ़ावा देने वाला कदम है और संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ब्रिक्स के सदस्य देशों के लोगों के बीच आपसी सहयोग के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है।

पिछले साल करीब पांच साल के अंतराल के बाद भारत और चीन ने फिर से हवाई सेवाएं शुरू कीं, जिससे दोनों देशों के संबंधों में सुधार का संकेत मिला। एक फरवरी को एअर इंडिया ने शंघाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान की घोषणा की। इस तरह दोनों शहरों के बीच छह साल बाद फिर से उड़ान सेवा शुरू हुई। इसके अलावा, चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने भी पिछले साल नवंबर में शंघाई से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू कीं।

गलवां घाटी में खूनी झड़प के बाद संबंधों में तनाव
साल 2020 में गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध खराब हो गए थे। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिकों का बलिदान हुआ। जबकि चीन ने चार सैनिकों की ही मौत की पुष्टि की थी। अगस्त 2023 में जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने तनाव कम करने के लिए प्रयास तेज करने पर सहमति जताई।

छह साल में पीएम मोदी ने की थी चीन की यात्रा
अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने छह साल में पहली बार चीन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शी जिनपिंग से बातचीत की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों पर कड़े टैरिफ लगाए थे। इसके बाद उसी महीने चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि बीजिंग, अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ का विरोध करता है और भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

Leave a Comment

2