ENG vs PAK: पाकिस्तान की किस्मत का फैसला आज, हार मिली तो टूर्नामेंट से छुट्टी तय!

आज ENG vs PAK मुकाबले में पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की राह का फैसला होगा। अगर पाकिस्तान हारता है, तो उसकी टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकती है। मैच के नतीजे, अन्य टीमों के प्रदर्शन और नेट रन रेट से तय होंगे कि पाकिस्तान आगे बढ़ेगा या टूर्नामेंट से विदा होगा।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 24, 2026

ENG vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उनका पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसकी वजह से टीम को सिर्फ 1 अंक से ही संतोष करना पड़ा। अब उनका अगला मैच इंग्लैंड से है, जिसने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर मजबूत शुरुआत की है। ऐसे में अब सवाल ये आता है कि क्या आज पाकिस्तान हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा या फिर जीत हासिल करेगा?

आज का मैच श्रीलंका के कैंडी स्थित Pallekele International Cricket Stadium में खेला जाएगा। इसी मैदान पर पाकिस्तान का पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। हालांकि आज भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Zimbabwe vs West Indies: शिमरॉन हेटमायर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

अगर पाकिस्तान हारा तो क्या होगा?

अगर पाकिस्तान इंग्लैंड से हार जाता है, तो दो मैचों के बाद उसके खाते में सिर्फ 1 अंक रहेगा। इस स्थिति में भी टीम पूरी तरह बाहर नहीं होगी, लेकिन सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो जाएगी। ऐसे में पाकिस्तान को अपने अंतिम मुकाबले में श्रीलंका को हराना होगा। साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच—श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ—हार जाए। इस समीकरण में पाकिस्तान के 3 अंक, श्रीलंका के 2 और न्यूजीलैंड के 0 अंक रहेंगे, जिससे पाकिस्तान आगे बढ़ सकता है।

नेट रन रेट भी बन सकता है निर्णायक

ENG vs PAK
नेट रन रेट भी बन सकता है निर्णायक

वहीं दूसरी तरफ एक और स्थिति ऐसी भी बन सकती है, जहां न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों श्रीलंका को हरा दें, जबकि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को मात दे। तब न्यूजीलैंड पाकिस्तान के 3-3 अंक होंगे। ऐसे में फैसला नेट रन रेट के आधार पर देगा। जिसका रन रेट बेहतर रहेगा, वहीं सेमीफाइनल में जगह बनाएगा। इसलिए पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना भी अहम हो सकता है।

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

कब खत्म हो सकती है उम्मीद?

अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों को हरा देता है, तो उसके 5 अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड के 4 अंक रहेंगे। इस स्थिति में पाकिस्तान अपने अंतिम मैच से पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा। यानी आज का मैच पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ जैसा भले न हो, लेकिन हार से उसकी राह बेहद मुश्किल जरूर हो जाएगी।

ग्रुप-2 का पूरा शेड्यूल

  • 24 फरवरी – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
  • 25 फरवरी – श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड
  • 27 फरवरी – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
  • 28 फरवरी – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान

इन मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे कि ग्रुप-2 से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

खेल जगत में नया रिकॉर्ड: IGPL लगाएगा 830 करोड़, इंडियन गोल्फ को मिलेगी रफ्तार

कब और कहां देखें मैच?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।