दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने के लिए करें प्रेरित : परिवहन मंत्री सिंह

भोपाल.  परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को शाजापुर जिले में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परिवहन अधिकारी को बिना हेलमेट दो पहिया चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों का स्वागत करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंह ने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर शिविर लगाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करें। समीक्षा बैठक के दौरान विधायक अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ. रवि पाण्डे, योगेन्द्र सिंह जादौन (बंटी बना), विजय सिंह बैस, आशीष नागर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल. 
परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को शाजापुर जिले में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परिवहन अधिकारी को बिना हेलमेट दो पहिया चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों का स्वागत करने के निर्देश दिए।

मंत्री सिंह ने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर शिविर लगाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करें। समीक्षा बैठक के दौरान विधायक अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ. रवि पाण्डे, योगेन्द्र सिंह जादौन (बंटी बना), विजय सिंह बैस, आशीष नागर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

2