शिक्षा राज़्यमंत्री मदन दिलावर से शहर के प्रबुद्धजनों ने की शिष्टाचार भेंट’

जयपुर. दो दिवसीय जोधपुर प्रवास पर आए राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/ संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर से सोमवार को शहर के प्रबुद्धजनों ने सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट की।  जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. वीरेंद्र सिंह जैतावत तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय ने सर्किट हाउस पहुंचकर प्रभारी मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात की तथा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान कुलगुरु डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों पर चर्चा की, वहीं मंत्री दिलावर ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जयपुर.

दो दिवसीय जोधपुर प्रवास पर आए राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/ संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर से सोमवार को शहर के प्रबुद्धजनों ने सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट की। 

जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. वीरेंद्र सिंह जैतावत तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय ने सर्किट हाउस पहुंचकर प्रभारी मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात की तथा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान कुलगुरु डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों पर चर्चा की, वहीं मंत्री दिलावर ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

2